• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कौनसे 5 अपडेट्स आ सकते हैं नजर, जानिए यहां

    मौजूदा मॉडल के मुकाबले होंडा सिटी के अपडेटेड मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 16, 2023 13:48 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2023 13:48 IST
    last updated onFeb 16, 2023 13:48 IST
    781 Views
    • Write a कमेंट

    Facelifted Honda City

    • 2 मार्च को होंडा उठाएगी सिटी सेडान के फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा 
    • डिजाइन में नजर आएंगे हल्के फुल्के बदलाव
    • मौजूदा वर्जन से कुछ एक्सट्रा फीचर्स आ सकते हैं नजर
    • 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है कीमत

    2020 के मध्य से होंडा सिटी का जनरेशन 5 मॉडल मार्केट में उपलब्ध है और अब इसके पहले माइल्ड फेसलिफ्ट मॉडल की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। 2 मार्च के दिन इससे पर्दा उठाया जाएगा और इसमें वो कौनसे 5 अपडेट्स आ सकते हैं नजर इसके बारे में आप जानेंगे आगे:

    डिजाइन में नजर आएंगे हल्के फुल्के बदलाव

    2023 Honda City Spied

    कैमरे में कैद हुई कुछ तस्वीरों पर गौर करें तो इस सेडान के फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड टेललैंप्स नजर आएंगे। इसके अलावा 2023 सिटी में का फ्रंट प्रोफाइल भी थोड़ा अपडेटेड नजर आएगा और साथ ही इसमें अपडेटेड हेडलैंप्स भी दिए जाएंगे। उम्मीद करते हैं कि नई होंडा सिटी 2023 में कंपनी कुछ नए कलर के ऑप्शंस भी देगी और हाइब्रिड वेरिएंट में भी एक एक्सक्लूसिव शेड का ऑप्शन दिया जाएगा। 

    अपडेटेड पावरट्रेन

    Honda City Engine

    नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो इस समय 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट कर रहा है। मगर इस इंजन को इस बार रियल ड्राइविंग एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा ये इंजन ई2ओ फ्यूल पर काम करने के हिसाब से भी अपडेट किया जा सकता है। होंडा इसबार नई सिटी से डीजल इंजन का ऑप्शन हटा सकती है और ये अपने मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की तरह केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध हो सकती है। 

    कुछ नए फीचर्स दिए जा सकते हैं इसमें

    Honda City Cabin

    चूंकि इसे जनरेशन अपडेट ना देकर केवल फेसलिफ्ट अपडेट दिया जा रहा है, ऐसे में नई होंडा सिटी 2023 में ज्यादा नए फीचर्स मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि, कंपनी इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीटें और ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स दे सकती है। इस कार में पहले से ही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक लेनवॉच कैमरा और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा रहा है। 

    ज्यादा सेफ्टी फीचर्स 

    Honda City 6 Airbags

    नई सिटी कार में 6 एयरबैग्स का फीचर स्टैंडर्ड रखा जा सकता है और साथ ही मेंं इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर्स को भी स्टैंडर्ड किया जा सकता है। इस अपडेेटेड सेडान में होंडा सिटी ई:एचईवी हाइब्रिड की तरह लेन-कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

    संभावित कीमत और मार्केट में कॉम्पिटशन

    Honda City

    वर्तमान में होंडा सिटी कार की कीमत 11.87 लाख रुपये से लेकर 15.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट का मुकाबला स्कोडा स्लाविया,फोक्सवैगन वर्टस,मारुति सियाज और अपकमिंग न्यू जनरेशन हुंडई वरना से होगा। 

    यह भी पढ़ें: अब आप नहीं खरीद सकेंगे होंडा सिटी, अमेज और डब्ल्यूआर-वी डीजल, जानिये इसकी वजह

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है