• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 रेंज रोवर इवोक भारत में हुई लॉन्च, कीमत 64.12 लाख रुपये से शुरू

    2021 इवोक अब भी दो वेरिएंट्स एस और आर-डायनामिक एसई में आती है। इसमें नया ब्लैक और मैरून ड्यूल-टोन इंटीरियर कलर ऑप्शन शामिल किया गया है। लैंड रोवर ने इस एसयूवी कार की पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है, ऐसे में यह अब भी 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 06, 2021 16:18 ist
    info icon
    published onJul 06, 2021 16:18 IST
    last updated onJul 06, 2021 16:18 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    • 2021 इवोक अब भी दो वेरिएंट्स एस और आर-डायनामिक एसई में आती है।
    • इसमें नया ब्लैक और मैरून ड्यूल-टोन इंटीरियर कलर ऑप्शन शामिल किया गया है।

    • लैंड रोवर ने इस एसयूवी कार की पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है, ऐसे में यह अब भी 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। 

    लैंड रोवर ने जनवरी 2020 में सेकंड जनरेशन इवोक को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस एसयूवी को नया अपडेट दिया है। इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिसके चलते इसकी प्राइस बढ़ गई है। यह गाड़ी अब भी दो वेरिएंट एस और आर-डायनामिक एसई में ही मिलेगी। इस अपडेटेड एसयूवी की कीमत 64.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) से शुरू होती है। यहां देखिए इसकी वेरिएंट वाइज प्राइस लिस्ट:-

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई प्राइस

    अंतर

    पेट्रोल

     

     

     

    एस

    59.04 लाख रुपये

    बंद

    -- 

    आर-डायनामिक एसई

    63.05 लाख रुपये

    66.06 लाख रुपये

    +3.01 लाख रुपये

    डीजल

     

     

     

    एस

    59.73 लाख रुपये

    64.12 लाख रुपये

    +4.39 लाख रुपये

    आर-डायनामिक एसई

    62.75 लाख रुपये

    बंद

    -- 

    इस एसयूवी कार में 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस फोन चार्जर सिग्नल बूस्टर, पीएम 2.5 एयर फिल्टर और 10-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए जगुआर लैंड रोवर का लेटेस्ट पीवी प्रो सॉफ्टवेयर दिया गया है। इसकी टचस्क्रीन यूनिट में ऑनलाइन नेविगेशन और ओवर द एयर अपडेट्स के लिए कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एसयूवी कार टू-टोन ब्लैक और मैरून इंटीरियर कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है।  

    सेकंड जनरेशन लैंड रोवर इवोक में पहले वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (250 पीएस/365 एनएम) और 2.0-लीटर डीजल इंजन (204 पीएस/430 एनएम) दिए गए हैं। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन दिया गया है। यह एसयूवी कार पांच ड्राइव मोड के साथ आती है। 

    सेगमेंट में इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3 और एक्स4, मर्सिडीज़ बेंज जीएलसी, वोल्वो एक्ससी60 और लेक्सस एनएक्स से है। जल्द ही इसके कंपेरिजन में 2021 ऑडी क्यू5 की भी एंट्री होगी।

    यह भी पढ़ें : विक्की कौशल ने खरीदी नई रेंज रोवर एसयूवी, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर एवोक 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sourav yaduvanshi
    Jul 15, 2021, 3:54:21 PM

    Awesome cars

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक 2020-2024

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है