• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैंड रोवर डिस्कवरी के 2021 मॉडल से उठा पर्दा,नई टेक्नोलॉजी और माइल्ड हाइब्रिड इंजन से हुई लैस

    पहले की तरह ये 7-सीटर एसयूवी होगी जिसमें प्रीमियम इंटीरियर के साथ साथ बेहतर ऑफ रोडिंग क्षमताएं मिलेंगी।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 10, 2020 17:00 ist
    info icon
    published onNov 10, 2020 17:00 IST
    last updated onNov 10, 2020 17:00 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर डिस्कवरी का लेटेस्ट वर्जन अपडेटेड लुक्स,नई टेक्नोलॉजी और माइल्उ हाइब्रिड पावरट्रेंस के साथ शोकेस किया गया है।  

    डिस्कवरी स्पोर्ट के लेटेस्ट मॉडल की तरह नई डिस्कवरी में अपडेटेड बंपर और हेडलैंप्स एवं टेललैंप्स में नई एलईडी सिग्नेचर दिए गए हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल दी गई है जिससे इसे आगे से काफी स्पोर्टी लुक मिलता है। इसमें अब ग्लॉस ब्लैक पैनल से कनेक्ट होने वाले टेललैंप्स दिए गए हैं। डिस्कवरी स्पोर्ट के इस थर्ड जनरेशन मॉडल में साइड पर कोई बदलाव नहीं हुआ है मगर,अब इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दे दिए गए हैं। 

    लैंड रोवर ने डिस्कवरी में एक्सटीरियर से ज्यादा इंटीरियर में अपडेट्स दिए हैं। इसके डैशबोर्ड का लेआउट तो पहले जैसा ही है मगर,सेंट्रल कंसोल को अपडेट किया गया है। अब इसमें पीवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 11.4 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है और ये सिस्टम कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से भी लैस है। इस बड़ी स्क्रीन के नीचे नया क्लामेट कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है जहां फ्रंट पैसेंजर सीट्स और हीटेड/वेंटिलेटेड सीट्स के लिए कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसके एयरकॉन सिस्टम में अब पीएम 2.5 ए​यर फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी का फीचर दे दिया गया है। 


    नई डिस्कवरी में रोटरी गियर सलेक्ट के बजाए कनवेंशनल गियर नॉब दे दिए गए हैं। हालांकि इसमें ऑफ रोड मोड्स पर स्विच होने के लिए सेकंड रोटरी डायल्स दिए गए हैं। 

    इसके अलावा नई डिस्कवरी में हैप्टिक टच कंट्रोल्स के साथ नए स्टीयरिंग व्हील दे दिए गए हैं। वहीं इसमें ऑप्शन टीएफटी हेड अप डिस्प्ले के साथ 12.3 इंच की डिजिटल ड्राइव डिस्प्ले भी दी गई है। मॉर्डन प्रेक्टिकल फीचर्स के तौर पर इस नई एसयूवी में वायरलैस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी,वायरलैस चार्जिंग और काफी सारे चार्जिंग सॉकेट्स दिए गए हैं जिनमें चार 12 वोल्ट के सॉकेट्स और 9 यूएसबी पोर्टस शामिल है। इन सब अपडेट्स के बाद डिस्कवरी एक प्रीमियम लाइफस्टाइल एसयूवी बन गई है। 

    इसकी सभी सीटें पावर फोल्डेबल है जो सेंट्रल कंसोल से कंट्रोल की जा सकेंगी। इसमें ड्राइवर को सीटिंग लेआउट मैनुअली नहीं बदलना पड़ेगा और ये काम बैठे बैठे कर सकेगा। डिस्कवरी के अपडेटेड मॉडल में 257 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा और इसकी थर्ड रो की दोनों सीटों को फोल्ड करने के बाद ये 1231 लीटर का हो जाएगा। वहीं अगर इसकी सेकंड रो सीटों को भी फोल्ड कर दिया जाए तो इसमें 2485 लीटर का बूट स्पेस तैयार किया जा सकेगा। 

    लैंड रोवर डिस्कवरी में अपडेटेड टैरेन रिस्पॉन्स के साथ लैंड रोवर की लेटेस्ट ऑफ रोड टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें ऑल ​व्हील ड्राइव और एयर सस्पेंशन का फीचर भी मौजूद होगा जो कि स्टैंडर्ड होगा। 

    लैंड रोवर ने डिस्कवरी के इंजन लाइनअप में 48 वोल्ट की माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और 3 नए 6-सिलेंडर इंजेनियम्स इंजन देकर अपडेट किया है। अब इस गाड़ी में दो पेट्रोल इंजन और दो डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा जिनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    वेरिएंट 

    इंजन

    पावर/टॉर्क

    पी300

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, माइल्ड हायब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 4-सिलेंडर

    300पीएस/ 400एनएम

    पी360

    3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, माइल्ड हायब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 6-सिलेंडर

    360पीएस/ 500एनएम

    डी250

    3.0-लीटर डीजल, माइल्ड हायब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 6-सिलेंडर

    249पीएस/ 570एनएम

    डी300

    3.0-लीटर डीजल, माइल्ड हायब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 6-सिलेंडर

    300पीएस/ 650एनएम

    इसके सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे जहां अपडेटेड ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के द्वारा गाड़ी के चारों टायरों पर पावर सप्लाय होगी। इसके सबसे बॉटम वेरिएंट को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 8.1 सेकंड का समय लगेगा वहीं सबसे पावरफुल 3.0 लीटर 6-सिलेंडर को यही रफ्तार हासिल करने में 6.5 सेकंड का समय लगेगा। 

    लैंड रोवर डिस्कवरी के लेटेस्ट वर्जन को भारत में मार्च 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल भारत में ये 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 4 वेरिएंट में उपलब्ध है। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की प्राइस 75.79 लाख रुपये से लेकर 87.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) के बीच है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    लैंड रोवर डिस्कवरी 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है