• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई बीएमडब्ल्यू एक्स6

    नई एक्स6 का डिजायन काफी हद तक एक्स5 से मिलता-जुलता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अगस्त 30, 2018 18:14 ist
    info icon
    published onAug 30, 2018 18:00 IST
    last updated onAug 30, 2018 18:14 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2020 BMW X6

    बीएमडब्ल्यू की नई एक्स6 एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। चर्चाएं हैं कि इसे साल के आखिर तक या फिर अगले साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जाएगा। भारत में यह 2020 तक लॉन्च हो सकती है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है।

    BMW X5

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई एक्स6 के आगे वाले हिस्से का डिजायन काफी हद तक एक्स5 से मिलता-जुलता है। आगे की तरफ बीएमडब्ल्यू की बड़ी सिग्नेचर किडनी ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों और नए हैक्सागोनल हैडलैंप्स लगे हैं। कार के बंपर और एयर डैम को भी अपडेट किया गया है।

    2020 BMW X6

    साइड वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब पुराने मॉडल जैसा है। यहां कद-काठी और व्हील आर्च में बदलाव हुआ है। नई एक्स6 पहले से ज्यादा लंबी है। इसके व्हील आर्च को भी बढ़ाया गया है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नए एलईडी टेल लैंप्स, बड़ा टेलगेट, पतला बंपर और ट्रेपजोडिएल एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं।

    BMW X5

    कयास लगाए जा रहे हैं कि तीसरी जनरेशन की एक्स6 का केबिन भी एक्स5 से मिलता-जुलता हो सकता है। नई एक्स6 का केबिन पहले से ज्यादा जगहदार हो सकता है।

    2020 BMW X6

    नई एक्स6 में नई एक्स5 वाले इंजन दिए जा सकते हैं। नई एक्स5 में तीन इंजन, चार पावर ट्यूनिंग के साथ दिए गए हैं। इस लिस्ट में नया 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन सबसे पावरफुल है। इसकी पावर 462 पीएस और टॉर्क 650 एनएम है।

    कम पावरफुल वेरिएंट में 3.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, इसकी पावर 340 पीएस और टॉर्क 450 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में 3.0 लीटर का इनलाइन-6 इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पावर 265 पीएस और टॉर्क 620 एनएम है। दूसरे की पावर 400 पीएस और टॉर्क 760 एनएम है। इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू इंडिया की वेबसाइट पर आई एम2 कॉम्पीटिशन

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स6 2014-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है