• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस-6 पेट्रोल इंजन से लैस हुई मारुति बलेनो, कीमत में 19,000 रुपए की बढ़ोतरी

    मारुति ने बलेनो के पेट्रोल इंजन को बीएस-6 उत्सर्जन मानक के अनुरूप अपग्रेड करने के साथ, इसे माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से भी लैस कर दिया है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On अप्रैल 22, 2019 13:33 ist
    info icon
    published onApr 22, 2019 13:32 IST
    last updated onApr 22, 2019 13:33 IST
    556 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने अपनी बलेनो हैचबैक को भारत स्टेज-6 पेट्रोल इंजन के साथ अपग्रेड कर दिया है। साथ ही इसे 'सुजुकी स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल (एस.एच.वी.एस.)' टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है, कंपनी ने इस इंजन को 'के12सी' नाम दिया है। इसके चलते बलेनो अब दो बीएस-6 पेट्रोल इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी, इनमे 1.2-लीटर के12बी पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर के12सी पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन शामिल हैं। 

    इस अपडेट के कारण बलेनो की कीमत में 19,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। आइए वेरिएंट-वार जानें बलेनो की नई कीमतों के बारे में: -

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई कीमत

    अंतर 

    सिग्मा 1.2 मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी)

    5.46 लाख रुपए

    5.58 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    डेल्टा 1.2 मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी)

    6.17 लाख रुपए

    6.36 लाख रुपए

    19,000 रुपए

    जेटा 1.2 मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी)

    6.86 लाख रुपए

    6.97 लाख रुपए

    11,000 रुपए

    अल्फा 1.2 मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी)

    7.46 लाख रुपए

    7.58 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    डेल्टा 1.2 सीवीटी

    7.49 लाख रुपए

    7.68 लाख रुपए

    19,000 रुपए

    जेटा 1.2 सीवीटी

    8.18 लाख रुपए

    8.29 लाख रुपए

    11,000 रुपए

    अल्फा 1.2 सीवीटी

    8.78 लाख रुपए

    8.9 लाख रुपए

    12,000 रुपए

    यह हाइब्रिड इंजन बलेनो के केवल डेल्टा एमटी और जेटा एमटी वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। यह इंजन 23.87 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है, जो पुराने इंजन की तुलना में 2.47 किमी/लीटर ज्यादा है।   

    बलेनो के सिवा सियाज़अर्टिगा और एस-क्रॉस में माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलता है। 

    यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखें कैसी है सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है