• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मुकाबले में मौजूद कारों से कितनी बेहतर है 2019 होंडा सिविक, जानिये यहां

    नई होंडा सिविक अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On फरवरी 13, 2019 19:47 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2019 19:47 IST
    last updated onFeb 13, 2019 19:47 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा दसवीं जनरेशन सिविक सेडान को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे मार्च 2019 में लॉन्च किया जाएगा। कार के फीचर और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारियां सामने आ चुकी है। इसका मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, हुंडई एलांट्रा और टोयोटा कोरोला एल्टिस से होगा। यहां हमने कई मोर्चों पर होंडा सिविक की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

    होंडा सिविक

    स्कोडा ऑक्टाविया

     हुंडई एलांट्रा

    टोयोटा कोरोला एल्टिस

    लम्बाई

    4656 मिलीमीटर

    4670 मिलीमीटर

    4570 मिलीमीटर

    4620 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1799 मिलीमीटर

    1814 मिलीमीटर

    1800 मिलीमीटर

    1775 मिलीमीटर

    हाइट

    1433 मिलीमीटर

    1476 मिलीमीटर

    1465 मिलीमीटर

    1475 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2700 मिलीमीटर

    2688 मिलीमीटर

    2700 मिलीमीटर

    2700 मिलीमीटर

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    170 मिलीमीटर (अनलेडन)

    155 मिलीमीटर (लेडन)

    167 मिलीमीटर (अनलेडन)

    175 मिलीमीटर (अनलेडन)

    बूट स्पेस

    430 लीटर

    590 लीटर

    420 लीटर

    470 लीटर

    ऊपर दिए गए आंकड़ों के अनुसार स्कोडा ऑक्टाविया सेगमेंट में सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची कार है। सेगमेंट में स्कोडा ऑक्टाविया का बूट स्पेस सबसे ज्यादा है। व्हीलबेस के मामले में सिविक, एलांट्रा और एल्टिस बराबर है। ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में टोयोटा कोरोला एल्टिस आगे है। 

    इंजन: 

    पेट्रोल इंजन 

     

    होंडा सिविक

    स्कोडा ऑक्टाविया

     हुंडई एलांट्रा 

    टोयोटा कोरोला एल्टिस 

    डिस्प्लेसमेंट

    1.8-लीटर

    1.4-लीटर/1.8-लीटर

    2.0-लीटर

    1.8-लीटर

    पावर

    141 पीएस

    150 पीएस/180 पीएस

    152 पीएस

    140 पीएस

    टॉर्क

    174 एनएम

    250 एनएम/250 एनएम

    192 एनएम

    173 एनएम

    ट्रांसमिशन

    सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/ 7-स्पीड एटी (डीएसजी)

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/ सीवीटी

    माइलेज

    16.5 किमी/लीटर 

    16.7/15.1 किमी/लीटर 

    14.62 किमी/लीटर 

    14.28 किमी/लीटर 

    तुलना से साफ़ है कि स्कोडा ऑक्टाविया सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफूल और टॉर्क जनरेट करने वाली कार है। वहीं सिविक स्कोडा ऑक्टाविया के 1.8-लीटर इंजन, हुंडई एलांट्रा और कोरोला एल्टिस की तुलना में ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। 

    डीज़ल इंजन

     

    होंडा सिविक

    स्कोडा ऑक्टाविया

    हुंडई एलांट्रा

    टोयोटा कोरोला एल्टिस 

    डिस्प्लेसमेंट

    1.6-लीटर

    2.0-लीटर

    1.6-लीटर

    1.4-लीटर

    पावर

    120 पीएस

    143 पीएस

    128 पीएस

    88 पीएस

    टॉर्क

    300 एनएम

    320 एनएम

    260 एनएम

    205 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी (डीएसजी)

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी

    माइलेज

    26.8 किमी/लीटर

    21/19.5 किमी/लीटर

    22.54 किमी/लीटर

    21.43 किमी/लीटर

    पेट्रोल इंजन की तरह स्कोडा ऑक्टाविया का डीज़ल इंजन भी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफूल और टॉर्क जनरेट करता है। वहीं होंडा सिविक डीज़ल इंजन के साथ भी सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। 

    फीचर

    होंडा सिविक: अपकमिंग होंडा सिविक में 6-एयरबैग, 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच की कलर एमआईडी, ड्यूल-जोन ऑटोक्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, रिमोट इंजन स्टार्ट, लेन-वॉच कैमरा, मल्टी-एंगल रियर व्यू कैमरा और 8-तरह से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइवर सीट जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    स्कोडा ऑक्टाविया: स्कोडा ऑक्टाविया में मिलने वाले मुख्य फीचर की बात करे तो इसमें 8-एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, सनरूफ, 12-तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्ट हो सकने वाली ड्राइवर और पैसेंजर सीट, 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, कैंटन का 10-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कार टेलीफोन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फीचर मिलते हैं।

    हुंडई एलांट्रा: 6-एयरबैग, 10-तरह से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइविंग सीट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फ़ोन चार्जिंग। 

    टोयोटा कोरोला एल्टिस : टोयोटा कोरोला में मुख्य रूप से 7-एयरबैग, पेडल शिफ्टर, 10-तरह से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइवर सीट, व्हीकल स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा, ऑटोमैटिक एसी, 6-स्पीकर मिलते हैं। 

    कीमत

    होंडा सिविक (अनुमानित)

    स्कोडा ऑक्टाविया 

    हुंडई एलांट्रा

    टोयोटा कोरोला एल्टिस 

    कीमत 

    17.99 लाख रुपए से 22.99 लाख रुपए

    15.99 लाख रुपए से 25.99 लाख रुपए

    13.81 लाख रुपए से 20.04 लाख रुपए

    16.45 लाख रुपए से 20.19 लाख रुपए

    यह भी पढ़ें: माइलेज कंपेरिज़न: नई होंडा सिविक Vs टोयोटा कोरोला एल्टिस Vs स्कोडा ऑक्टाविया

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है