• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आज लॉन्च होगी 2019 होंडा सिविक

    इसकी कीमत 17 लाख रुपए से 23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के मध्य होने की उम्मीद हैं  

    सॉनी
    सॉनी
    Published On मार्च 07, 2019 11:12 ist
    info icon
    published onMar 07, 2019 11:12 IST
    last updated onMar 07, 2019 11:12 IST
    134 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा आज अपनी 2019 सिविक सेडान को भारतीय बाजार में उतारने के लिए तैयार है। भारत में 10वीं जनरेशन सिविक के फेसलिफ्ट वर्ज़न को लॉन्च किया जाएगा। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 17 लाख रुपए से 23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के मध्य होने की उम्मीद है।

     2019 Honda Civic Review: First Drive

    कंपनी ने कम मांग के चलते 2013 में सिविक के 8वें जनरेशन मॉडल को भारत में बंद कर दिया था। अब कंपनी 9वें जनरेशन मॉडल की जगह सीधे 10वीं जनरेशन सिविक को भारत में लॉन्च करेगी। 10वीं जनरेशन मॉडल को 2016 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद 2018 में कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट वर्ज़न को दुनिया के सामने पेश किया था। नई सिविक दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी, इनमे 1.8-लीटर आई-वीटेक पेट्रोल और 1.6-लीटर आई-डीटेक डीज़ल इंजन शामिल हैं। इन्हें क्रमशः 7-स्टेप सीवीटी और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लेस किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब भारत में सिविक को डीज़ल इंजन के साथ उतारा जाएगा। इसका पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स और डीज़ल इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध नहीं होगा। सिविक में सीआर-वी वाली डीज़ल इंजन यूनिट दी जाएगी। इसका पेट्रोल इंजन 141 पीएस की पावर और 174 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका डीज़ल इंजन 120 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। 

    2019 Honda Civic Review: First Drive

    2019 होंडा सिविक एक फीचर लोडेड कार होगी। इसके टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग (ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, साइड एयरबैग और कर्टेन एयरबैग), होंडा लेन वॉच सिस्टम, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), ट्रैक्शन कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो से लेस 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच की मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी), स्मार्ट एंट्री, ड्यूल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8-तरह से एडजस्ट होने वाली पावर ड्राइवर सीट, मल्टी-एंगल रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, रिमोट इंजन और एसी स्टार्ट फीचर भी दिए जाएंगे। 

    2019 Honda Civic Review: First Drive

    कार की बुकिंग 31,000 रुपए के साथ फरवरी महीने में ही शुरू हो गई थी। इसका निर्माण कंपनी के ग्रेटर नोएडा स्थित प्लांट में किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, हुंडई एलांट्रा और टोयोटा कोरोला एल्टिस से होगा। 

    यह भी पढ़ें- इमेज कंपेरिज़न: होंडा सिविक VS हुंडई एलांट्रा

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है