• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा सिविक को मिली 1100 से ज्यादा बुकिंग

    नई सिविक ने यह आंकड़ा महज 20 दिन में हासिल किया है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 11, 2019 15:39 ist
    info icon
    published onMar 11, 2019 15:39 IST
    last updated onMar 11, 2019 15:39 IST
    165 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Civic 2019 In Pics: Design, Interior, Features, And More

    होंडा 10वीं जनरेशन सिविक सेडान को भारत में लॉन्च कर चुकी है। इसकी कीमत 17.7 लाख से 22.3 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। कंपनी ने लॉन्च से कुछ समय पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी। इसे अब तक 1100 से ज्यादा बुकिंग मिली चुकी है।

    डीलरों की मानें तो नई सिविक के लिए ग्राहकों को 15 दिन से एक महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। वेरिएंट, कलर और इंजन के हिसाब से वेटिंग पीरियड कम-ज्यादा हो सकता है। होंडा के अनुसार 20 दिनों में नई सिविक को जितनी बुकिंग मिली है, वह सेगमेंट की पिछले दो महीने की कुल बिक्री के बराबर है। नई सिविक का मुकाबला हुंडई एलांट्रा, स्कोडा ऑक्टाविया और टोयोटा कोरोला एल्टिस से है। पिछले दो महीने में नई सिविक के मुकाबले में मौजूद किस कार को कितनी बिक्री मिली, ये जानेंगे यहां

     

    स्कोडा ऑक्टाविया

    हुंडई एलांट्रा

    टोयोटा कोरोला एल्टिस

    फरवरी 2019

    115

    82

    197

    जनवरी 2019

    173

    68

    190

    कुल

    288

    150

    387

    आंकड़ों को देखें तो पिछले दो महीने में तीनों कारों की 825 यूनिट बिकी। ये आंकड़ा नई होंडा सिविक को मिली बुकिंग से कम है। इससे पता चलता है कि नई सिविक सेगमेंट में कितनी फेमस है।

    नई सिविक को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा गया है। सिविक पेट्रोल में 1.4 लीटर 4 सिलेंडर आई-वीटेक इंजन दिया गया है। इसकी पावर 141 पीएस और टॉर्क 174 एनएम है। पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है।

    सिविक डीज़ल में सीआर-वी वाला 1.6 लीटर, 4 सिलेंडर आई डीटेक इंजन दिया गया है। यह इंजन 120 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। डीज़ल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। होंडा का दावा है कि पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट क्रमशः 16.5 किमी प्रति लीटर और 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। नई सिविक वी, वीएक्स और जेडएक्स समेत कुल तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।

    यह भी पढें : 2019 होंडा सिविक का कौन सा वेरिएंट रहेगा बेहतर, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिविक

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है