• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानें नई होंडा सिविक से जुड़ी दस अहम बातें

    भारत में 10वी जनरेशन होंडा सिविक के फेसलिफ्ट वर्ज़न को लॉन्च किया जाएगा 

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 13, 2019 11:19 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2019 11:01 IST
    last updated onFeb 13, 2019 11:19 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Civic

    भारत में वापसी कर रही होंडा सिविक सेडान के मार्च में लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी ने इसे 2018 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। सेकेंड जनरेशन अमेज और 5वी जनरेशन सीआरवी को भी इस शो में प्रदर्शित किया गया था। अगर आप नई सिविक लेने की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़ी 10 अहम बातें जानना आपको बेहद जरूरी है।

    Honda Civic

    1. लॉन्च और बुकिंग 

    होंडा ने 2018-आॅटो एक्सपो में अपने तीन मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की थी। इन कारों में अमेज, सीआरवी और नई सिविक शामिल थी। कंपनी अमेज और सीआरवी के नए मॉडल को लॉन्च कर चुकी है, वहीं नई सिविक के लॉन्च होने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि इसे मार्च 2019 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 51,000 रुपए के रिफंडेबल अमाउंट के साथ बुक करवा सकते है।  

    Honda Civic

    2. कीमत और प्रतिद्वंद्वी

    नई सिविक एक फीचर लोडेड कार होगी। इसकी कीमत 16 लाख रुपए से 22 लाख रुपए के बीच होने की संभावना है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला स्कोडा ऑक्टाविया, टोयोटा कोरोला और हुंडई एलांट्रा से होगा। बता दें कि टोयोटा ग्लोबल मार्केट में कोरोला के नए जनरेशन मॉडल को पेश कर चुकी है। भारत में इसे 2020 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हुंडई भी 2019 में एलांट्रा फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी। 

    3. 8वी जनरेशन के बाद सीधा 10वी जनरेशन सिविक होगी लॉन्च  

    होंडा ने कम मांग के चलते 2013 में सिविक के 8वें जनरेशन मॉडल को भारत में बंद कर दिया था। पेट्रोल के बढ़ते दाम और इसमें डीज़ल इंजन का विकल्प ना होना इसके बंद होने के प्रमुख कारण रहे। अब कंपनी इसके 9वें जनरेशन मॉडल के बजाए 10वी जनरेशन सिविक को लॉन्च करेगी। भारत में इसके फेसलिफ्ट वर्ज़न को उतारा जाएगा। कंपनी ने इसे सिटी और अकॉर्ड के बीच पोजिशन किया है।

    Old Honda Civic

    4. नया प्लेटफार्म 

    कंपनी ने 10वी जनरेशन सिविक को बिलकुल नए मॉड्यूलर कॉम्पैक्ट ग्लोबल प्लेटफॅार्म पर तैयार किया है। हाल ही में लॉन्च हुई 5वी जनरेशन सीआरवी को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया था। उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाली नई होंडा अकॉर्ड को भी इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। कंपनी के अनुसार नई सिविक 9वी जनरेशन सिविक की तुलना में ज्यादा मजबूत होगी। इस नए प्लेटफार्म के साथ कार की बैंडिंग और टॉरशनल रिजिडिटी को क्रमशः 3.8% और 25.8% बढ़ाया गया है। साथ ही कार के अंडरबॉडी वजन को भी 9वी जनरेशन सिविक के मुकाबले 30 किग्रा कम किया गया है। 

    5. डिज़ाइन

    कंपनी ने 10वी जनरेशन सिविक की रूफलाइन को किसी कूप कार की तरह डिजाइन किया है। 10वी जनरेशन की अकॉर्ड में भी ऐसी ही रूफलाइन दी जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई जनरेशन सिटी में भी ऐसी ही रूफलाइन डिज़ाइन दी जा सकती है। 

    6. बड़ा आकर 

    पिछले मॉडल के मुकाबले नई सिविक ज्यादा लंबी और स्पेशियस होगी। हालांकि कार की ऊंचाई को पहले से कम रखा जाएगा। 

    8वी जनरेशन सिविक 

    10वी जनरेशन सिविक

    लम्बाई 

    4,545 मिलीमीटर

    4,648 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1,750 मिलीमीटर

    1,799 मिलीमीटर

    ऊंचाई 

    1,450 मिलीमीटर

    1,416 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस

    2,700 मिलीमीटर

    2,697 मिलीमीटर

    Honda Civic

    7. फीचर

    नई सिविक को न केवल सीआरवी वाले प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, बल्कि इसमें ज्यादातर फीचर सीआरवी वाले ही होंगे। उम्मीद की जा रही है कि नई सिविक में एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी से लेस 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें सीआरवी में मिलने वाला डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है। साथ ही इसमें एलईडी लाइट, होंडा लेनवॉच कैमरा, ड्राइवर अंटेशन मॉनिटर, 6-एयरबैग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। 

    Honda Civic

    8. डीजल इंजन का विकल्प

    2018-आॅटो एक्सपो में होंडा ने सिविक को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में उतारने की घोषणा की थी। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब कंपनी भारत में सिविक को डीज़ल इंजन के साथ उतारेगी। इसमें सीआरवी वाला 1.6 लीटर का आई-डीटैक डीज़ल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 120 पीएस की पावर और 300 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है।

    Honda Civic Diesel

    9. आॅटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प?

    नई सिविक में सीआरवी वाला डीज़ल इंजन दिया जाएगा। सीआरवी में यह इंजन 9-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ भी उपलब्ध है। ऐसे में उम्मीद है कि सिविक में भी डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। यूके में उपलब्ध होंडा सिविक में भी 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वर्तमान में भारत में केवल स्कोडा ओक्टाविया और हुंडई एलांट्रा ही ऐसी मिड-साइज सेडान है जिनके डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसके अलावा सिविक डीज़ल में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जाएगा। 

    10. पेट्रोल इंजन  

    नई सिविक में पुराने मॉडल वाला 1.8 लीटर आई-वीटैक पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। होंडा का यह 1.8-लीटर इंजन अब कंपनी की अर्थ ड्रीम सीरीज का हिस्सा है। कंपनी इस इंजन को रिट्यून कर चुकी है। यह इंजन अब 141 पीएस की पावर और 174 एनएम का टॉर्क देता है, वहीं पहले यह इंजन 132 पीएस की पावर और 171 एनएम का टॉर्क देता था। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: - लॉन्च से पहले दिखी नई होंडा सिविक

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है