• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या फर्क है नई और पुरानी फोर्ड फीगो में,जानिए यहां

    कंपनी ने नई फीगो को डिज़ाइन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलावों के साथ उतारा हैं

    सॉनी
    सॉनी
    Published On मार्च 15, 2019 19:09 ist
    info icon
    published onMar 15, 2019 19:09 IST
    last updated onMar 15, 2019 19:09 IST
    43 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट लॉन्च हो चुकी है। यह तीन वेरिएंट एम्बिएंट, टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस में उपलब्ध है। इसकी कीमत 5.15 लाख रूपए से 8.09 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। कंपनी ने नई फिगो में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर जोड़े हैं। यहां हम 2019 फोर्ड फीगो में हुए उन बदलावों की बात करेंगे जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं...

    डिज़ाइन

    फोर्ड ने नई फीगो की बाहरी शेप में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पुराने मॉडल के जैसी ही है। हालांकि कंपनी ने इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव जरूर किए हैं, खास कर कार के आगे वाले हिस्से में। इस में नई हनीकॉम्ब मैश पेटर्न ग्रिल दी गई है, जो अब सभी वेरिएंट में उपलब्ध होगी। पुराने मॉडल में यह केवल एस वेरिएंट में ही मिलती थी। इसके अलावा 2019 फीगो में नया बंपर और नए डिज़ाइन की हैडलैम्प्स भी दी गई हैं। साथ ही नई फीगो में फॉग लैंप हाउसिंग पर बेज़ल भी दी गई है। कार के टॉप वेरिएंट में यह ब्लू कलर में उपलब्ध होगी। साथ ही टॉप वेरिएंट में ड्यूल-टोन कलर स्कीम का विकल्प भी दिया गया है। 

    Ford Figo Diesel : Expert Review

    साइड वाले हिस्से में कोई बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। यहां नए अलॉय व्हील और स्टीकर दिए गए हैं, जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं। फेसलिफ्ट फीगो के टॉप वेरिएंट में आपको 15 इंच के ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील और टाइटेनियम वेरिएंट में 14 इंच के व्हील मिलेंगे।

    Ford Figo Diesel : Expert Review

    पीछे वाले हिस्से में बदलाव के तौर पर नया बंपर दिया गया है। टॉप वेरिएंट टाइटेनियम ब्लू की बात करें तो इस में आपको पीछे की तरफ स्टीकर/डीकल भी मिलेंगे।

    Ford Figo Diesel : Expert Review

    केबिन और फीचर

    नई फीगो में सबसे बड़े बदलाव कार के इंटीरियर में देखने को मिलेंगे। इसमें फोर्ड फ्रीस्टाइल और एस्पायर के जैसा डैशबोर्ड दिया गया है। इसके सेंटर में 7.0-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसी सुविधाओं से लैस है। हालांकि इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की कमी है।

    Ford Figo Diesel : Expert Review

    कंपनी ने फीगो के एसी, हीटर वेंटिलेशन कंट्रोल्स (ए.एच.वी.सी.) और सेंट्रल कंसोल टनल में कोई बदलाव नहीं किया है।

    Ford Figo Diesel : Expert Review

    इसके अलावा टॉप वेरिएंट- टाइटेनियम ब्लू वेरिएंट में ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री, ब्लू-स्टीचिंग और 'ब्लू' बेजिंग के साथ दी गई है। कार के डोर पैनल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डायल पर भी ब्लू टच दिया गया हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    पेट्रोल (मैनुअल ट्रांसमिशन)
     

    पुरानी फीगो

    2019 फीगो

    इंजन

    1.2 लीटर

    1.2 लीटर (नया)

    सिलेंडर

    4

    3

    पावर

    88 पीएस

    96 पीएस (+8 पीएस)

    टॉर्क

    112 एनएम

    120 एनएम (+8 पीएस)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    पेट्रोल (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन)
     

    पुरानी फीगो

    2019 फीगो

    इंजन

    1.5 लीटर

    1.5 लीटर (नया)

    सिलेंडर

    4

    3

    पावर

    112 पीएस

    123 पीएस (+11 पीएस)

    टॉर्क

    136 एनएम

    150 एनएम (+14 एनएम)

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक

    6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक

    डीज़ल (मैनुअल ट्रांसमिशन) 
     

    पुरानी फीगो

    2019 फीगो

    इंजन

    1.5 लीटर

    1.5 लीटर

    सिलेंडर

    4

    4

    पावर

    100 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी

    वेरिएंट और कीमत

    पेट्रोल

    2019 फीगो

    पुरानी फीगो

    एम्बिएंट एमटी: 5.15 लाख रूपए

    एम्बिएंट: 5.83 लाख रूपए

    टाइटेनियम एमटी: 6.39 लाख रूपए

    ट्रेंड: 6.12 लाख रूपए

    टाइटेनियम ब्लू एमटी: 6.94 लाख रूपए

    टाइटेनियम: 6.58 लाख रूपए

    टाइटेनियम एटी: 8.09 लाख रूपए

    टाइटेनियम प्लस: 7.14 लाख रूपए

    -

    टाइटेनियम एटी: 8.46 लाख रूपए

    -

    स्पोर्ट्स एडिशन: 7.08 लाख रूपए

    डीज़ल

    2019 फीगो

    पुरानी फीगो

    एम्बिएंट: 5.95 लाख रूपए

    बेस: 6.31 लाख रूपए

    टाइटेनियम: 7.19 लाख रूपए

    एम्बिएंट: 6.69 लाख रूपए

    टाइटेनियम ब्लू: 7.74 लाख रूपए

    ट्रेंड: 7.08 लाख रूपए

    -

    टाइटेनियम: 7.44 लाख रूपए

    -

    टाइटेनियम प्लस: 7.95 लाख रूपए

    -

    स्पोर्ट्स एडिशन: 7.94 लाख रूपए

    यह भी पढ़ें: फरवरी 2019 में किन यूटिलिटी कारों रही सबसे ज्यादा डिमांड, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है