• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी 2019 में किन सब-4 मीटर यूटिलिटी कारों रही सबसे ज्यादा डिमांड, जानिए यहां

    सेगमेंट में जनवरी के मुकाबले फरवरी माह की सेल्स में कुल 1.24% की कमी दर्ज हुई 

    निखिल
    निखिल
    Published On मार्च 19, 2019 12:59 ist
    info icon
    published onMar 15, 2019 18:19 IST
    last updated onMar 19, 2019 12:59 IST
    51 Views
    • Write a कमेंट

    फरवरी 2019 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है। आइए जानें बिक्री के आधार पर कौन सी सब-4 मीटर यूटिलिटी व्हीकल ग्राहकों में सबसे लोकप्रिय रही: -

     

    फरवरी 2019

    जनवरी 2019

    मासिक वृद्धि

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    मारुति विटारा ब्रेज़ा 

    11613

    13172

    -11.83

    40.1

    42.92

    -2.82

    13181

    टाटा नेक्सन

    5263

    5095

    3.29

    18.17

    15.37

    2.8

    4647

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट

    3156

    4510

    -30.02

    10.89

    20.08

    -9.19

    3402

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    2278

    3393

    -32.86

    7.86

    12.42

    -4.56

    2759

    महिन्द्रा टीयूवी300

    1057

    1506

    -29.81

    3.65

    9.18

    -5.53

    1421

    फोर्ड फ्रीस्टाइल

    1106

    1646

    -32.8

    3.81

    0

    3.81

    1647

    महिन्द्रा एक्सयूवी300

    4484

    -

    -

    15.48

    -

    -

    -

    कुल

    28957

    29322

    -1.24

         


    विटारा ब्रीजा का दबदबा बरक़रार: फरवरी महीने में विटारा ब्रेज़ा की सेल्स में लगभग 12% की कमी देखी गई है। हालांकि इसके बावजूद भी ब्रेज़ा सेगमेंट में सबसे अधिक बिक्री करने में कामयाब रही। ब्रेज़ा की सेल्स में यह कमी हाल ही में लॉन्च हुई एक्सयूवी300 के कारण मानी जा सकती है। सूचि में दूसरे नंबर पर रही टाटा नेक्सन और ब्रेज़ा के सेल्स आंकड़ों पर गौर करे तो घटती सेल्स के बावजूद भी दोनों कारों की सेल्स में लगभग 6 हज़ार यूनिट्स से अधिक का अंतर रहा। 

    टाटा नेक्सन की लोकप्रियता: सेगमेंट में जहां अन्य कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई, वहीं नेक्सन सूचि में एक मात्र कार है जिसकी बिक्री में वृद्धि देखी गई है। ब्रेज़ा के बाद यह सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। 

    महिंद्रा एक्सयूवी300 ने मारी बाज़ी: महिंद्रा ने 14 फरवरी को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 को लॉन्च किया था। लॉन्च से लगभग 15 दिनों के भीतर एक्सयूवी300 4 हज़ार से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही। यहीं नहीं, एक्सयूवी300 सेल्स के मामले में फोर्ड ईकोस्पोर्ट को पछाड़ सूचि में तीसरे नंबर पर शुमार भी हुई।

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट और होंडा डब्ल्यूआर-वी की घटती बिक्री: ईकोस्पोर्ट और डब्ल्यूआर-वी की सेल्स में लगातार कमी दर्ज हो रही है। फरवरी महीने में ईकोस्पोर्ट की बिक्री में 30% और डब्ल्यूआर-वी की बिक्री में सबसे ज्यादा 33% की कमी देखी गई।

    महिंद्रा टीयूवी300 और फोर्ड फ्रीस्टाइल का ख़राब प्रदर्शन: जहां फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी300 दोनों के बीच तीसरी पोज़िशन के लिए होड़ रही, वहीं सूचि में अंतिम पायदान के लिए भी महिंद्रा की टीयूवी300 और फोर्ड फ्रीस्टाइल लगभग 1 हज़ार यूनिट सेल्स के साथ शुमार रही। दोनों कारों की सेल्स में 30% तक की कमी आई।  

    यह भी पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी300

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है