• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 28.19 लाख रूपए से शुरू

    2019 एंडेवर में कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर जोड़े गए हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 25, 2019 16:02 ist
    info icon
    published onFeb 22, 2019 14:53 IST
    last updated onFeb 25, 2019 16:02 IST
    89 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Ford Endeavour

    फोर्ड ने एंडेवर के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस में उपलब्ध है। इसकी कीमत 28.19 लाख रूपए से शुरू होती है जो 32.97 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, इसुज़ु एमयू-एक्स, महिन्द्रा अल्टुरस जी4, स्कोडा कोडिएक और फॉक्सवेगन टिग्वॉन से होगा।

    2019 Ford Endeavour

    वेरिएंट और कीमत

    • 2.2 लीटर टाइटेनियम एमटी: 28.19 लाख रूपए
    • 2.2 लीटर टाइटेनियम एटी: 30.60 लाख रूपए
    • 3.2 लीटर टाइटेनियम प्लस एटी: 32.97 लाख रूपए

    2019 Ford Endeavour

    इन कलर में मिलेगी एंडेवर फेसलिफ्ट:-

    • मूनडस्ट सिल्वर
    • डिफ्यूज्ड सिल्वर (नया)
    • सनसेट रेड
    • एब्सल्यूट ब्लैक
    • डायमंड व्हाइट

    2019 Ford Endeavour
    फेसलिफ्ट एंडेवर में मौजूदा मॉडल वाले 2.2 लीटर और 3.2 लीटर डीज़ल इंजन दिए गए हैं। 2.2 लीटर इंजन की पावर 160 पीएस और टॉर्क 385 एनएम है। 3.2 लीटर इंजन की पावर 200 पीएस और टॉर्क 470 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं 2.2 लीटर इंजन के साथ कंपनी ने 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है। कंपनी का दावा है कि 2.2 लीटर इंजन 14.2 किमी प्रति लीटर और 3.2 लीटर इंजन 12.62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

    फेसलिफ्ट एंडेवर में कुछ कॉस्मेटिक बलदाव हुए हैं। आगे की तरफ नई ग्रिल दी गई है, इस में तीन पट्टियां लगी है। हैडलैंप्स में भी बदलाव हुआ है। इस में एचआईडी हैडलैंप्स, स्मोक्ड इफेक्ट के साथ दिया गया है। कार के आगे वाले बंपर में भी बदलाव देखा जा सकता है। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

    2019 Ford Endeavour

    इसकी फीचर लिस्ट काफी हद तक पुराने मॉडल वाली है, हालांकि इस में कुछ नए फीचर भी जोड़े गए हैं। इस लिस्ट में पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और हैंड्स फ्री टेलगेट जैसे फीचर शामिल हैं। एचआईडी हैडलैंप्स, एलईडी डीआरएलएस, रेन सेंसिंग वाइपर, लैदर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनारोमिक सनरूफ, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और सेमी पेरलल पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर पुराने मॉडल से लिए गए हैं। इस में पुराने मॉडल वाला 8.0 इंच सिंक3 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगा है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इस में 10-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है।

    सुरक्षा के लिए इस में सात एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट और असेंट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है