• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारूति स्विफ्ट ने पार किया 40,000 बुकिंग का आंकड़ा

    नई स्विफ्ट ने यह आंकड़ा महज एक महीने में हासिल किया है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 12, 2018 16:42 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2018 16:42 IST
    last updated onFeb 12, 2018 16:42 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी की नई स्विफ्ट हैचबैक ने 40,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। मारूति स्विफ्ट ने यह आंकड़ा महज एक महीने में हासिल किया है। नई स्विफ्ट को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 4.99 लाख रूपए से शुरू होती है जो 8.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला फोर्ड फीगो और हुंडई ग्रैंड आई10 से है।

    Maruti Suzuki Swift

    डीलरशिप से मिली जानकारी के अनुसार नई स्विफ्ट के वीएक्सआई पेट्रोल वेरिएंट की मांग सबसे ज्यादा है। नई स्विफ्ट को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उतारा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन लगा है, जो 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 22 किमी प्रति लीटर और डीज़ल वेरिएंट का माइलेज 28.4 किमी प्रति लीटर है।

    नई स्विफ्ट को सुज़ुकी के हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर मारूति बलेनो, इग्निस और डिजायर भी बनी है। नई स्विफ्ट में पैसेंजर सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है। इसके सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    यह भी पढें : आई क्रिएट किट से नई मारूति स्विफ्ट को दीजिए नया अंदाज, कीमत 20,257 रूपए

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2018

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है