• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई हुंडई एक्सेंट फेसलिफ्ट की साफ झलक

    नई ग्रैंड आई10 से काफी अलग है और पिछली तरफ भी  काफी बदलाव देखने को मिलेंगे  

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 17, 2017 16:39 ist
    info icon
    published onApr 17, 2017 16:39 IST
    last updated onApr 17, 2017 16:39 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    एक बार फिर हुंडई एक्सेंट का फेसलिफ्ट अवतार कैमरे में कैद हुआ है। इस बार इसकी काफी साफ झलक देखने को मिली है। नई एक्सेंट कई मामलों में मौजूदा मॉडल से बेहतर तो होगी ही, इसके अलावा यह ग्रैंड आई10 से भी कई मामलों में अलग दिखेगी। इसे 20 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है।

    नई एक्सेंट का मुकाबला मारूति सुज़ुकी डिज़ायर, होंडा की अमेज़, टाटा की ज़ेस्ट, टिगॉर, फोर्ड एस्पायर और फॉक्सवेगन की एमियो से होगा। मौजूदा एक्सेंट को मार्च 2014 में लॉन्च किया गया था, ग्रैंड आई10 पर तैयार एक्सेंट का पिछला हिस्सा इसके डिजायन का सबसे कमज़ोर पक्ष था।

    फेसलिफ्ट एक्सेंट की बात करें तो इस में आगे की तरफ नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है, यह ग्रैंड आई10, एलांट्रा और हुंडई वरना से मिलती-जुलती है। ग्रैंड आई10 से अलग दिखाने के लिए इसकी ग्रिल को ज्यादा चौड़ा और बाहर की तरफ उभरा हुआ रखा गया है। मैश पैटर्न की जगह इस में स्लेट्स दी गई हैं। बंपर का डिजायन वरना से मिलता-जुलता है। इस में फॉग लैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें भी दी गई हैं।

    फेसलिफ्ट एक्सेंट में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है पिछले हिस्से में, अब इस में दो हिस्सों में बंटे हुए टेललैंप्स दिए गए हैं, बूट लिड में क्रोम लाइन दी गई है। बंपर के डिजायन में भी बदलाव हुआ है और अब इसे ड्यूल टोन कलर में दिया गया है।

    इन सभी कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा एक्सेंट में अब 1.2 लीटर का डीज़ल इंजन, नए डिजायन के अलॉय और ग्रैंड आई10 में दिए गए कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए जा सकते हैं। 
    सोर्स

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई एक्सेंट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है