• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ नई शेवरले बीट का केबिन

    नई शेवरले बीट का इंटीरियर पहली बार कैमरे में कैद हुआ है। 2017 बीट के अगले साल की शुरूआत में लॉन्च होने की संभावना है।

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 21, 2016 19:26 ist
    info icon
    published onNov 21, 2016 19:26 IST
    last updated onNov 21, 2016 19:26 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    नई शेवरले बीट का इंटीरियर पहली बार कैमरे में कैद हुआ है। 2017 बीट के अगले साल की शुरूआत में लॉन्च होने की संभावना है। इसके साथ ही कंपनी की योजना अगले साल क्रॉस हैचबैक बीट एक्टिव और कॉम्पैक्ट सेडान एशेंसिया को भी उतारने की है।

    नई बीट का केबिन मौजूदा वर्जन से मिलता-जुलता है, हालांकि यहां कुछ बदलाव भी नज़र आएंगे। नई बीट के केबिन में ब्लैक और बेज़ ड्यूल-टोन कलर थीम का इस्तेमाल हुआ है, जबकि मौजूदा बीट डार्क ले-आउट में है। हाइलाइटर के तौर पर सिल्वर फिनिश का इस्तेमाल हुआ है। एडवांस फीचर के तौर पर नई बीट में एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला शेवरले का नया माईलिंक इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। संभावना है यह यूनिट सात इंच की होगी, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगी। नई बीट में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी आएगा, स्टीयरिंग पर इंफोटेंमेंट सिस्टम के कंट्रोल्स भी मिलेंगे।

    नई बीट का केबिन स्पेस और फीचर काफी हद तक कॉम्पैक्ट सेडान एशेंसिया और क्रॉस हैचबैक बीट एक्टिव जैसे ही होंगे। इन दोनों के डैशबोर्ड में अलग-अलग कलर थीम देखने को मिलेगी।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    शेवरले बीट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है