• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अमेरिका में जारी हुई होण्डा सिविक की कीमत

    होण्डा ने अमेरिकन बाजार में दसवीं जनरेशन कार सिविक सेडान की कीमत जारी कर दी है। कम्पनी ने कार के एलएक्स वेरिएंट की कीमत 18,640 यूएसडी (12,12,279 रूपए), इएक्स वेरिएंट की कीमत 21,040 यूएसडी (13,68,366 रूपए) व इएक्स-एल वेरिएंट की कीमत 23,700 यूएसडी (15,41,363 रूपए) रखी है। अमेरिका में इस कार को पहली बार पेट्रोल इंजन में उतारा जा रहा है।

    नबील
    नबील
    Published On अक्टूबर 22, 2015 16:13 ist
    info icon
    published onOct 22, 2015 16:13 IST
    last updated onOct 22, 2015 16:13 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    2016 Honda Civic

    2016 Honda Civic Rear

    कार के एक्सटीरियर को काफी आकर्षक लुक के साथ पेश किया गया है, साथ ही वर्तमान माॅडल की तुलना में 2016 सिविक सेडान की चौड़ाई 2 इंच व ब्हीलबेस 1.2 इंच बढ़ाया गया है, जबकि लम्बाई को 1 इंच कम किया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी डीआरएल व ‘सी’ आकार की एलईडी टेललाइट्स दी गई है।

    2016 Honda Civic Interiors

    इंटीरियर पर नजर डालें तो यहां 7-इंच की हाई डेफिनेशन डिस्प्ले आॅडियो टचस्क्रीन को आईओएस 8.4, आईफोन 5, एंडरोइड आॅटो कम्पेटिबल, एंडरोइड 5.0 व एपल कार प्ले कंपेटिबल के साथ दिया गया है। सिविक सेडान में आॅटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, आॅटो अप/डाउन फ्रंट पावर विंडो, ब्रैक होल्ड के साथ इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक, वाॅक अवे आॅटो डोर लाॅक्स, एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, सोफ्ट टच इंफोटेनमेंट सिस्टम, फूल टीएफटी कलर, एलईडी शिफ्ट इंडीकेटर, एलईडी आॅवरहैड लाइटिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कोलीशन मिटीगशन ब्रेकिंग, रोड डिपार्चर मिटीगशन, लो-स्पीड फोलो के साथ क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    2016 Honda Civic Transmission

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे दो इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। इसके एलएक्स व इएक्स वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेन्डर, 16-वाॅल्व, डीओएचसी आई-वीटेक इंजन दिया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल व सीवीटी आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स दिए गए हैं। इसके आलवा इएक्स-टी व इएक्स-एल वेरिएंट में 1.5-लीटर, डायरेक्ट इंजेक्टेड, 16-वाॅल्व, डीओएचसी इनलाइन- टर्बोचार्जड इंजन के साथ सीवीटी आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स दिया गया है।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है