• English
• लॉगिन / रजिस्टर

नई शेवरले क्रूज़ लॉन्च, कीमत 14.68 लाख रूपए

जनरल मोटर्स ने अपनी पॉपुलर सेडान शेवरले क्रूज़ का अपडेट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 14.68 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नई क्रूज़ में बदलाव की बात करें तो इसमें घुमावदार नई ग्रिल दी गई है। फॉग लैंप्स क्रोम फिनिश में हैं जिन पर डे-टाइम रनिंग लाइट दी गई हैं। हैडलाइट के डिजायन में कोई बदलाव नहीं हैं। ये पुराने मॉडल जैसी ही हैं। फ्रंट बम्पर पर स्कर्टिंग दी गई है। पीछे की तरफ बूट पर इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिया गया है। भारतीय बाजार में शेवरले क्रूज़ का मुकाबला हुंडई एलांट्रा और कोरोला एल्टिस से होगा।

कोणार्क
कोणार्क
Published On जनवरी 30, 2016 16:45 ist
info icon
published onJan 30, 2016 16:45 IST
last updated onJan 30, 2016 16:45 IST
27 Views
• Write a कमेंट

केबिन में देखें तो 7-इंच माई-लिंक टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया है। इसे शेवरले ट्रेलब्लेज़र में भी दिया गया है। इसमें इंटरनेट रेडियो का फंक्शन, ग्रेस नोट और सीरी आईज फ्री फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा ब्लूटूथ, ऑक्स और यूएसबी कनेक्ट करने की सुविधा तो है ही।

इंजन की बात करें तो 2016 शेवरले क्रूज़ में 2.0 लीटर का वीसीडीआई डीज़ल इंजन लगा है, जो 166पीएस की ताकत के साथ 380एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस सेडान में 6-स्पीड मैनुअल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का विकल्प मौजूद है। कंपनी के अनुसार, नई क्रूज़ का ऑटोमैटिक वेरिएंट 14.81 किलोमीटर प्रति लीटर और मैनुअल वेरिएंट 17.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

इस मौके पर जनरल मोटर्स इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर काहेर काज़म ने कहा कि ‘नई शेवरले क्रूज़ नए स्टाइल और नए फीचर्स के साथ प्रीमियम एक्जीक्यूटिव सेडान की नई परिभाषा लिखेगी। इस कार में सेगमेंट का सबसे ताकतवर डीज़ल इंजन मौजूद है। अपने पहले लॉन्च से लेकर अब तक क्रूज़ कंपनी की दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान में से एक है।

यह भी पढ़ें : 2016 हुंडई एलीट आई-20 लॉन्च, कीमत 5.36 लाख रूपए

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

शेवरले क्रूज पर अपना कमेंट लिखें

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग सेडान कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है