• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2015-BMW X6 लाॅन्च, कीमत 1.15 करोड़ रूपए

    BMW इण्डिया ने अपनी 2015-X6 को देश में लाॅन्च कर दिया है जिसकी कीमत 1.15 करोड़ रूपए (एक्सशोरूम) रखी गई है। सैकेण्ड जनरेशन की यह कूपे स्टाइल क्रोसोवर देश में एसयूवी रेंज की X1, X2 और X3 के आगे का स्थान लेगी। 2015-X6 पहली जनरेशन की तरह ही दिखाई देती है लेकिन ज्यादा इनलाइन और वर्तमान बीमर इसके लुक को बढ़ाते हैं।

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 23, 2015 15:31 ist
    info icon
    published onJul 23, 2015 15:31 IST
    last updated onJul 23, 2015 15:31 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    हालांकि विश्वभर में X6 दो पेट्रोल ऑप्शन में उपलब्ध है लेकिन भारत में इसे 3.0 लीटर इनलाइन 6-सिलेण्डर टर्बो डीज़ल इंजन में उतारा गया है। यह पावरट्रैन 313PS का पावर 4400rpm पर और 630Nm का टाॅर्क 1500-2500rpm पर जनरेट करती है। 4WD पर बेस्ड इस इंजन में 8-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं। इस कार की टाॅप स्पीड 240 किमी प्रति घंटा है जो 0-100 की रफ्तार को केवल 5.8 सैकेण्ड में पार करती है। इसका ग्राउण्ड क्लेरेन्स 212एमएम है, साथ ही यह नई स्टाइलिश कार 15.87 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज देने में सक्षम है।

    आपको बता दें कि BMW X6 का M वर्जन इस साल के बाद लाॅन्च करेगी। X6-M V8 M-ट्विन पावर टर्बो टेकनोलाॅजी पर बेस्ड होगा जो 589PS पावर के साथ अधिकतम 750Nm टाॅर्क जनरेट करेगा। इस पावरट्रैन को 8-स्पीड स्टेपट्राॅनिक गियर बाॅक्स के साथ स्टैण्डर्ड ड्राइवलाॅजिक से सजाया जाएगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स6 2014-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है