• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दसवीं जनरेशन की होण्डा सिविक में होगा 1.0-लीटर टर्बो वीटेक इंजन

    जापान की अग्रणी वाहन निर्माता कम्पनी होण्डा मोटर्स ने घोषणा की है कि उनकी सेडान सिविक के दसवें जनरेशन माॅडल में 1.5-लीटर इंजन के साथ नया 1.0-लीटर टर्बाे वीटेक पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा। 1.5-लीटर टर्बो इंजन के बारे में कम्पनी पहले ही जानकारी दे चुकी है।

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 28, 2015 15:51 ist
    info icon
    published onOct 28, 2015 13:37 IST
    last updated onOct 28, 2015 15:51 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Civic

    आपको बतां दे कि होण्डा ने सिविक हैचबैक काॅन्सेप्ट को इस साल के शुरूआत में अमेरिका में दिखाया था, वहीं पिछले महीने सिविक सेडान की फर्स्ट डिज़ायन को भी अमेरिका में दिखाया गया था। उक्त दोनों हैचबैक व सेडान माॅडल 2017 तक यूरोपियन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं भारतीय बाजार में इस कार को लाॅन्च करने के बारे में अभी तक कम्पनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इण्डियन आॅटो मार्केट में होण्डा सिविक को करीब 2 साल पहले बंद कर दिया गया था लेकिन यूज्ड कार मार्केट में आज भी होण्डा सिविक की बेहद मांग है।

    Honda Civic

    आपको याद दिलां दें कि होण्डा ने साल 2015 में नौवीं जनरेशन की सिविक टाइप-आर में 2.0-लीटर टर्बो वीटेक इंजन इस्तेमाल किया था जो 310 पीएस की पावर देने में सक्षम था। हालांकि होण्डा ने 2017 तक यूरोपियन मार्केट में आने वाले सिविक माॅडल इंजन को अभी तक दिखाया नहीं है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह इंजन भी पिछले वेरिएंट के 2.0-लीटर टर्बो वीटेक इंजन से प्रेरित होगा तथा इनर्श टर्बोचार्जड व डायरेक्ट इंजेक्षन टेक्नोलाॅजी पर बेस्ड होगा।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है