• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा सिविक के एशियन मॉडल से उठा पर्दा

    होंडा की नई सिविक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। 10वीं जनरेशन की सिविक के एशियन वर्जन से पर्दा उठ गया है। इस कार की झलक कुछ दिनों पहले थाईलैंड में देखी गई थी। नई सिविक का अमेरिकन वर्जन बीते साल सितंबर में शो-केस हुआ था। अमेरिकन और एशियन वर्जन में थोड़े-बहुत बदलाव हैं।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On फरवरी 18, 2016 15:06 ist
    info icon
    published onFeb 18, 2016 15:06 IST
    last updated onFeb 18, 2016 15:06 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Civic ASEAN-Spec

    होंडा सिविक के एशियन वर्जन की बात करें तो यह अमेरिकी वर्जन से मिलती-जुलती है। कार की बॉडी का स्टाइल भी अमेरिकी वर्जन से मिलता-जुलता है। कार की लंबाई -चौड़ाई भी लगभग वैसी ही है। इसके फ्रंट और बैक में एलईडी लाइटें दी गई हैं। एशियन वर्जन की सिविक में कुछ और कलर स्कीम भी देखने को मिलेंगी। जिन्हें खासतौर पर एशियाई बाजारों के लिए तैयार किया गया है। यह कार कूपे स्टाइल के डिजायन में बनाई गई है। कार के बूट को ऊंचा उठाया गया है। इसके बोनट को बोल्ड रखा गया है। हैडलाइटों का डिजायन भी 9वीं जनरेशन की सिविक के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव है। 9वीं जनरेशन की सिविक फिलहाल फिलीपींस में उपलब्ध है। इसके अलावा मोबिलियो और बीआर-वी भी यहां के बाजार में मौजूद हैं। मोबिलियो भारतीय बाजार में उपलब्ध है और बीआर-वी को यहां लॉन्च किया जाना है। सिविक के भारत आने की उम्मीद अभी कम ही है। इसके लिए होंडा को इसमें दिए जाने वाले डीज़ल इंजन का विकल्प तलाशना होगा। होंडा भारत में अमेज़, सिटी  के अलावा दूसरी कारों में भी डीज़ल इंजन का विकल्प दे रही है। 

    US-Spec Honda Civic

    नई सिविक के पावरप्लांट की बात करें तो इसमें होंडा का मौजूदा 1.8लीटर के इंजन के अलावा नया डेवलप किया हुआ 1.5लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। इसकी पावर 170बीएचपी की है। गियर ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। कार के दो वेरिएंट होंगे। इनमें 1.8ई और आरएस है।   

    Honda Civic Coupe

    इंटीरियर की बात करें तो यहां भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसका इंटीरियर होंडा की नई एच-डिजायन थीम पर तैयार होगा। इसमें मीडियानैव सिस्टम देखने को मिलेगा, जो एपल कार-प्ले  और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आएगा। फिलीपींस में नई सिविक की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    होंडा सिविक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है