• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट हुंडई एक्सेंट Vs डिजायर Vs अमेज़ Vs टिगॉर Vs फीगो एस्पायर

    हुंडई एक्सेंट की तुलना मुकाबले में मौजूद कारों से...

    अकस
    अकस
    Published On अप्रैल 24, 2017 19:24 ist
    info icon
    published onApr 24, 2017 19:22 IST
    last updated onApr 24, 2017 19:24 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने फेसलिफ्ट एक्सेंट को 5.38 लाख रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसके डिजायन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव हुए हैं। बिक्री के मार्चे पर पुरानी एक्सेंट 2017 की पहली तिमाही में मारूति स्विफ्ट डिजायर और होंडा अमेज़ के बाद तीसरे पायदान पर थी। पिछले महीने इस सेगमेंट में टाटा टिगॉर की नई एंट्री हुई, वहीं जल्द ही यहां नई स्विफ्ट डिजायर भी पेश होने वाली है। यहां हमने कई मार्चों पर फेसलिफ्ट एक्सेंट की तुलना मारूति डिजायर, फीगो एस्पायर, टाटा टिगॉर, और होंडा अमेज़ से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

    हुंडई एक्सेंट, स्विफ्ट डिजायर और फीगो एस्पायर तीनों ही 3995 लम्बी है, टिगॉर 3992 एमएम और होंडा अमेज़ 3990 एमएम लम्बी है। चौड़ाई में डिजायर और फीगो एस्पायर 1695 एमएम के साथ पहले पायदान पर है, इस मामले में टिगॉर (1687 एमएम) दूसरे, अमेज़ (1680 एमएम) तीसरे और एक्सेंट (1660 एमएम) चौथे नम्बर पर है। ऊंचाई में डिजायर सबसे आगे है, इसकी ऊंचाई 1555 एमएम है, इस मामले में टिगॉर (1537 एमएम) दूसरे, फीगो एस्पायर (1525 एमएम) तीसरे, एक्सेंट (1520 एमएम) चौथे और डिजायर (1505 एमएम) पांचवे नम्बर पर है। फीगो एस्पायर का व्हीलबेस सबसे बड़ा है, इसका व्हीलबेस 2491 एमएम का है, इस मामले में टिगॉर (2450 एमएम) दूसरे, डिजायर (2430 एमएम) तीसरे, एक्सेंट (2425 एमएम) चौथे और अमेज़ (2405 एमएम) पांचवे नम्बर पर है। बूट स्पेस के मामले में 419 लीटर के साथ टिगॉर पहले पायदान पर है, इस मामले में एक्सेंट (407 लीटर) दूसरे, अमेज़ (400 लीटर) तीसरे, फीगो एस्पायर (359 लीटर) चौथे और डिजायर (316 लीटर) पांचवे नम्बर पर है।

    परफॉर्मेंस

    फीगो एस्पायर के अलावा सभी कारों में एक पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन का विकल्प मिलता है, जबकि एस्पायर में दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन दिया गया है।

    पेट्रोल

    सभी कारों में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि फीगो एस्पायर में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। एस्पायर का 1.5 लीटर इंजन सबसे पावरफुल है, इसकी पावर 112 पीएस और टॉर्क 136 एनएम है। इस में केवल 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। पावरफुल राइडिंग के शौकिनों को मैनुअल गियरबॉक्स का ना मिलना इस में खलता है।

    तुलना करें 1.2 लीटर इंजन की तो यहां पावर के मोर्चे पर एक्सेंट सबसे आखिर में और टॉर्क के मामले में सबसे पहले पायदान पर आती है। इसकी पावर 83 पीएस और टॉर्क 114 एनएम है। यहां सबसे ज्यादा पावर फीगो एस्पायर की है, एस्पायर में यह इंजन 88 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क देता है। माइलेज के मोर्चे पर स्विफ्ट डिजायर सबसे आगे है, इसके माइलेज का दावा 20.9 किमी प्रति लीटर है। स्विफ्ट डिजायर, होंडा अमेज़ और एक्सेंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

    डीज़ल

    फीगो एस्पायर में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 215 एनएम है। एक्सेंट में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। डिजायर में 1.3 लीटर का इंजन लगा है, जो 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। अमेज़ में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, इसकी पावर 100 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। टिगॉर में 1.05 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 70 पीएस और टॉर्क 140 एनएम है। यहां 200 पीएस की पावर के साथ फीगो एस्पायर और अमेज़ दोनों एक नम्बर है, जबकि टॉर्क के मामले में फीगो एस्पायर आगे है। माइलेज के मोर्चे पर यहां भी बाजी डिजायर के पक्ष में है, डिजायर के ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 26.59 किमी प्रति लीटर का है। सभी कारों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि डिजायर में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है।

    कीमत और फीचर

    सेगमेंट में टाटा टिगॉर सबसे अफोर्डेबल है, इसकी कीमत 4.7 लाख रूपए से शुरू होती है। डिजायर की कीमत 5.27 लाख रूपए, एक्सेंट की 5.38 लाख रूपए, अमेज़ की 5.5 लाख रूपए और एस्पायर की कीमत 5.4 लाख रूपए से शुरू होती है।

    बाकी कारों की तुलना में एक्सेंट का केबिन ज्यादा बड़ा नहीं है और ना ही यह ज्यादा पावरफुल है, लेकिन इस में कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जो इसे दूसरी कारों से आगे ले जाते हैं। एक्सेंट के टॉप वेरिएंट की कीमत 7.52 लाख रूपए है, इस में सेगमेंट फर्स्ट फीचर के तौर पर एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें दी गई है। डिजायर के जेडडीआई/जेडएक्सआई और एक्सेंट के एसएक्स (ओ) वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप दिया गया है। फीगो एस्पायर के टाइटेनियम प्लस वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए गए हैं, जबकि टिगॉर के एक्सजेड वेरिएंट में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। टिगॉर एक्सजेड (ओ) में रिवर्स पार्किंग कैमरा और टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है, लेकिन इस में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी का अभाव है। तो ये थी सभी कारों की तुलना, कौन सी कार लें ये फैसला आपकी पसंद, बजट और जरूरतों पर निर्भर करता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    हुंडई एक्सेंट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है