• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द एंड्रॉइड फोन का कार डैशकैम के रूप में भी किया जा सकेगा इस्तेमाल : रिपोर्ट

    हाल ही में लीक हुई रिपोर्ट से पता चला है कि गूगल के पिक्सेल स्मार्टफोन में भविष्य में डैशकैम फीचर दिया जाएगा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 19, 2023 16:13 ist
    info icon
    published onMay 19, 2023 16:12 IST
    last updated onMay 19, 2023 16:13 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    कार कंपनियां अपनी कारों के साथ हर रोज़ नई-नई एसेसरीज़ की पेशकश कर रही हैं, इनमें से एक सेफ्टी से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण एसेसरी डैशकैम है। हालांकि, विकसित देशों में मौजूद कई प्रीमियम कारों में इस एसेसरी का मिलना काफी कॉमन है, मगर भारतीय कार खरीददारों के लिए यह ऑप्शनल एसेसरी एक महंगा सौदा पड़ता है। हालांकि, यदि आपके पास एंड्रॉइड फोन है तो आपको अलग से डिवाइस खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ सकती है।

    हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें Google Play Store में जोड़े गए एप्लिकेशन कोड में छिपे फीचर्स के बारे में पता चल पाया है। इस रिपोर्ट में एक फीचर का खुलासा किया गया है जो जल्द ही गूगल पिक्सेल स्मार्टफ़ोन को कारों में डैशकैम के रूप में काम करने में मदद करेगा।

    एक ऐसा स्मार्टफोन जो डैशकैम के रूप में काम करेगा, ऐसा स्मार्टफोन मौजूद होने से आपको ना केवल एक डिवाइस कम ले जाने में मदद मिलेगी बल्कि दूसरी डिवाइस खरीदने का खर्चा भी बचेगा, साथ इससे आप अच्छी क्वालिटी का वीडियो भी ले सकेंगे। चूंकि पिक्सेल (Pixel) उसी कंपनी द्वारा बनाया गया है जिसके पास एंड्रॉइड ओएस (Android OS) है, ऐसे में हमें विश्वास है कि इसे दूसरी एंड्रॉइड डिवाइस में भी शामिल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: इन 8 चीजों की वजह से कारों में 10.25 इंच की डिस्प्ले हो रही है पॉपुलर, आप भी डालिए एक नजर

    डैशकैम का मकसद 

    डैशकैम कई चीज़ों में काम आता है, इसका सबसे बड़ा फायदा है कि यह हैंडी होता है और यह किसी दुर्घटना के प्रूफ प्रस्तुत करते समय सबसे ज्यादा काम का साबित होता है। इसके अलावा डैशकैम ड्राइवर के व्यवहार का पता लगाने, व्हीकल को चोरी होने से बचाने, रोड ट्रिप और यात्राओं को रिकॉर्ड करने में भी उपयोगी साबित होता है।

    किस मास-मार्केट कार में यह फीचर मिलता है?

    Mahindra XUV700 360-degree camera setup

    ज्यादातर मास-मार्केट कारों में इस फीचर को एसेसरी के तौर पर दिया जाता है, लेकिन हुंडई वेन्यू एन लाइन और महिंद्रा एक्सयूवी 700 (360-डिग्री कैमरा सेटअप में) इकलौती ऐसी मास-मार्केट कारें हैं जिसमें डैशकैम फैक्ट्री फिटेड फीचर के तौर पर मिलता है। जल्द लॉन्च होने वाली एक्सटर तीसरी मास-मार्केट कार होगी जिसमें डैशकैम फीचर (ड्यूल कैमरा मिलेगा) दिया जाएगा।

    सोर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई वेन्यू 2022-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है