• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ऑफिशियल कार होगी रेंज रोवर सेंटिनल, जानिये इस गाड़ी की खासियतें

    भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कारों के काफी शौकीन बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई से लेकर लैंड रोवर की कारें मौजूद हैं। ​ऋषि सुनक की ऑफिशियल कार रेंज रोवर सेंटिनल है जिसका वे अपने कार्यकाल में इस्तेमाल करेंगे। इस कार को कस्टमाइज करके और ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है, जिससे ये एके47 की गोलियों और बम तक के धमाकों को झेल जाती है।

    सोनू
    सोनू
    published on अक्टूबर 27, 2022 18:48 ist
    info icon
    published onOct 27, 2022 18:48 IST
    last updated onOct 27, 2022 18:48 IST
    498 Views
    • Write a कमेंट

    यह लग्जरी एसयूवी ना केवल दिखने में अच्छी है बल्कि बम और बुलेट से भी प्रोटेक्शन देती है।

    What’s Range Rover Sentinel, Official Car Of UK Prime Minister Rishi Sunak?

    भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कारों के काफी शौकीन बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई से लेकर लैंड रोवर की कारें मौजूद हैं। ​ऋषि सुनक की ऑफिशियल कार रेंज रोवर सेंटिनल है जिसका वे अपने कार्यकाल में इस्तेमाल करेंगे। इस कार को कस्टमाइज करके और ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है, जिससे ये एके47 की गोलियों और बम तक के धमाकों को झेल जाती है।

    इस कार से जुड़ी हर जरूरी बात हम जानेंगे यहांः

    बड़ा इंजन लेकिन फास्ट नहीं

    Range Rover Sentinel

    इसमें 5-लीटर वी8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 380पीएस की पावर देता है। यह रेंज रोवर एसवीऑटोबायोग्राफी अनलिमिटेड (565पीएस) से कम पावरफुल है। शायद बेहतर रेंज के लिए इस इंजन को डिट्यून किया गया है जिससे कार में फ्यूल डलवाने के लिए बार-बार ना रूकना पड़े। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर 10.4 सेकंड में पहुचती है और इसकी इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड टॉप स्पीड 193 किलोमीटर प्रति घंटा है और इस मामले में ये नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 से स्लो है।

    हैवी प्रोटेक्शन

    Range Rover Sentinel Side

    रेंज रोवर सेंटिनल को कंफर्ट के साथ कई तरह के प्रोटेक्शन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह 360 डिग्री फुल-बॉडी आर्मर प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें आर्मर्ड ग्लास दिया गया है जिससे ये एसयूवी कार पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है।

    यह भी पढ़ें : पेरिस मोटर-शो 2022 में शोकेस किए गए इन 3 कॉन्सेप्ट्स पर डालिए एक नजर

    इसकी साइड, रूफ और अंडर-फ्लोर यूरोपियन स्टैंडर्ड के अनुसार हथियारों से सुरक्षा देने में सक्षम है। कार को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए इस्तेमाल हुए मेटेरियल से कार का वजन बढ़ गया है लेकिन हाई-परफॉर्मेंस इंजन के चलते वजन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं रहती है।

    स्पेशल सेटअप

    What’s Range Rover Sentinel, Official Car Of UK Prime Minister Rishi Sunak?

    सेंटिनल कार में रन-फ्लेट सिस्टम के साथ ऑल-टेरेन टायर दिए गए हैं। इससे टायर पंचर होने के बाद भी ये गाड़ी आराम से 50 किलोमीटर से 80 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। लैंड रोवर ने इसके 4.4 टन से ज्यादा वजन को ध्यान में रखकर इसके सस्पेंशन और चेसिस को भी अपग्रेड किया है। सेंटिनल की फ्रंट विंडो 150मिलीमीटर तक डाउन की जा सकती है जिससे इसमें जरूरी डॉक्युमेंट लिए या दिए जा सकते हैं और पब्लिक की बात सुनकर उन्हें अपना जवाब दिया जा सकता है।

    ‘नॉर्मल’ केबिन

    Range Rover Sentinel Cabin

    सेंटिनल के केबिन में कुछ ऑरिडनरी नहीं है। इसमें दिए स्पेशल वेपन और रिमोट टर्मिनल के साथ सीक्रेट कंपोर्टमेंट की डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है। इसके अपडेट वर्जन में ज्यादा स्पेस, ज्यादा हेडरूफ और रियर पैसेंजर के लिए दो 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है।

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का अन्य कार कलेक्शन

    UK Prime Minister Rishi Sunak

    अगर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को अपनी पर्सनल कार से ट्रेवल करने की अनुमति मिलती है वे वे कुछ और कारों को चुन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि सुनक के पास फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई, जगुआर एक्सजेएल और लैंड रोवर डिस्कवरी जैसी कारें भी हैं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है