• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन ला सकती है पहली डीज़ल ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक कॉम्पेक्ट सेडान

    फॉक्सवेगन ने हाल ही में वेंटो व रैपिड के डीज़ल वर्जन में 7-स्पीड डीएसजी ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ उतारा था। जिन्हें बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस सफलता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फॉक्सवेगन आने वाली कॉम्पैक्ट कार के डीजल वर्जन में इस गियर बॉक्स का इस्तेमाल करेगी। कंपनी अपनी पहली कॉम्पैक्ट सेडान को अगले साल फरवरी में ऑटो एक्सपो में पेश करेगी।

    रौनक
    रौनक
    published on नवंबर 27, 2015 19:44 ist
    info icon
    published onNov 27, 2015 19:44 IST
    last updated onNov 27, 2015 19:44 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन की आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान में वेंटो की तरह ही पोलो के ही 1.2-लीटर एमपीआई 3-सिलिंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर टीडीआई डीज़ल इंजन का ही इस्तेमाल होगा। हालांकि वेंटो में 105 पीएस पावर आउटपुट के साथ आती है। कॉम्पैक्ट सेडान को 90 पीएस पावर आउटपुट के साथ उतारा जाएगा। डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान अगर हिट प्रॉडक्ट साबित होता है तो इसका सीधा फायदा पोलो को मिलेगा।

    हैचबैक सेगमेंट में डीज़ल पोलो पहली ऐसी कार होगी जिसमें डीएसजी गियरबॉक्स लग सकता है। वैसे भी घरेलू बाजार में डीज़ल ऑटोमैटिक कारों की मांग जोर पकड़ रही है। फॉक्सवेगन की कॉम्पैक्ट सेडान की बात करें तो इसका सीधा मुकाबला फोर्ड फीगो एस्पायर व टाटा जेस्ट एफ-ट्रोनिक से होगा। फोर्ड फिगो एस्पायर में 1.5-लीटर टीआईवीसीट पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया गया है। वहीं, टाटा जेस्ट इस मामले में इकलौती डीज़ल कॉम्पैक्ट सेडान है ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है