• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नज़र आई फॉक्सवेगन की आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान, ऑटो एक्सपो 2016 में उठेगा पर्दा

    भारतीय बाजार में अब फॉक्सवेगन की तैयारी कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में दस्तक देने की है। टेस्टिंग के दौरान फॉक्सवेगन की आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान की पहली झलक देखने को मिली है। पुणे के नजदीक एनएच-4 पर टेस्टिंग के दौरान यह कार कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल इसे पोलो सेडान कहा जा रहा है। फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में इस कार से पर्दा उठ सकता है।

    नबील
    नबील
    published on दिसंबर 30, 2015 13:31 ist
    info icon
    published onDec 30, 2015 13:31 IST
    last updated onDec 30, 2015 13:31 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Compact Sedan

    यह भी पढ़ें: फॉक्सवेगन ला सकती है पहली डीज़ल ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक कॉम्पेक्ट सेडान

    फॉक्सवेगन की इस कार को लेकर भारतीय कार जगत में काफी उत्सुकता बनी हुई है। कंपनी भी कह चुकी है इस कार को खासतौर पर भारत के लिए डिज़ायन किया गया है। ऐसे में इस कार को लेकर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।

    पहली नज़र में देखने पर यह सब 4-मीटर पोलो सेडान, छोटी वेंटो जैसी दिखाई देती है। भारत में इस कार का मुकाबला सेगमेंट की लीडर मारूति स्विफ्ट डिज़ायर, हुंडई एक्सेंट, होंडा अमेज, टाटा जेस्ट और फोर्ड फीगो एस्पायर से  होगा। माना जा रहा है कि इस कॉम्पैक्ट सेडान का निर्माण फॉक्सवेगन के पुणे के पास चाकण प्लांट में किया जा सकता है।

    पोलो सेडान के इंजन को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन संभावना है कि इसे पोलो के पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिल सकते हैं। पेट्रोल वाली पोलो में 1.2-लीटर एमपीआई, 3 सिलेंडर का इंजन है। डीज़ल में 1.5- लीटर टीडीआई इंजन लगा है। पेट्रोल इंजन 74 बीएचपी की पावर और 110 एनएम टॉर्क देता है। वहीं डीजल इंजन 88.8 बीएचपी पावर और 230 एनएम का टॉर्क देता है। फिलहाल पोलो 5-स्पीड मैनुअल गियर ट्रांसमिशन के साथ आती है। हाल ही में कंपनी ने वेंटो को 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उतारा था, जो काफी सफल रहा है। इसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान के डीज़ल वर्जन को ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में उतारा जा सकता है।

    कीमत की बात करें तो हैचबैक सेगमेंट में पोलो की कीमत पहले ही अपने प्रतियोगियों से ज्यादा है, ऐसे में आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान भी बाकी कारों के मुकाबले थोड़ी महंगी हो सकती है, इसकी पूरी संभावना है।

    यह भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ मारूति बलेनो का 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन

    सोर्स: टीमबीएचपी

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है