• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टाइगन 23 सितंबर को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेगा इस एसयूवी कार में खास

    फोक्सवैगन ने टाइगन एसयूवी की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार को 23 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसकी प्री बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। इसकी डिलीवरी भी सितंबर में ही शुरू होगी। कहा जा रहा है कि लॉन्च वाले दिन से ही इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो सकती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 25, 2021 09:06 ist
    info icon
    published onAug 25, 2021 09:06 IST
    last updated onAug 25, 2021 09:06 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Taigun

    • कंपनी इस एसयूवी की डिलीवरी भी सितंबर में शुरू करेगी।
    • टाइगन में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
    • इसमें 115पीएस 1.0 लीटर और 150पीएस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी जिनके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।
    • इसकी कीमत 10.5 लाख से 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।
    • इसका कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और स्कोडा कुशाक से होगा।

    फोक्सवैगन ने टाइगन एसयूवी की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार को 23 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसकी प्री बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। इसकी डिलीवरी भी सितंबर में ही शुरू होगी। कहा जा रहा है कि लॉन्च वाले दिन से ही इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो सकती है।

    फोक्सवैगन टाइगन को लेटेस्ट एमक्यूबी ए0 इन प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर स्कोडा कुशाक भी बनी है। दोनों कारों में फीचर, इंजन और ट्रांसमिशन भी एक जैसे ही होंगे, हालांकि इनका डिजाइन लेआउट अलग-अलग होगा।

    टाइगन कार में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और एलईडी हेडलैंप्स जैसे फीचर मिलेंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।

    टाइगन में 115पीएस 1.0 लीटर और 150पीएस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी मिलेगी।

    भारत में फोक्सवैगन टाइगन की प्राइस 10.5 लाख से 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट इस एसयूवी कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से होगा।

    यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन टाइगन का प्रोडक्शन हुआ शुरू

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है