• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये फॉक्सवेगन की नई मिडसाइज एसयूवी से, जीप कंपास को देगी टक्कर

    फॉक्सवेगन की नई मिडसाइज एसयूवी को एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 02, 2018 17:55 ist
    info icon
    published onApr 02, 2018 17:55 IST
    last updated onApr 02, 2018 17:55 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    VW Midsize SUV

    फॉक्सवेगन ने चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान नई ग्लोबल मिडसाइज एसयूवी से पर्दा उठाया है। फॉक्सवेगन ने इसे चीन की कंपनी सैक के साथ मिलकर तैयार किया है। चीन में तैयार हुई यह कंपनी की पहली कार है, जिसे अंतरराष्ट्रीय लेवल पर उतारा जाएगा। नई मिडसाइज एसयूवी को किस नाम से उतारा जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

    Jeep Compass

    , इसी प्लेटफार्म पर स्कोडा कारॉक, कोडिएक, फॉक्सवेगन टिग्वॉन, स्कोडा ऑक्टाविया, फॉक्सवेगन पसात और ऑडी ए3 भी बनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कद-काठी के मामले में यह स्कोडा कारॉक से मिलती-जुलती होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मुकाबला जीप कंपास से होगा।

    फॉक्सवेगन की नई मिडसाइज एसयूवी का डिजायन चीन में उपलब्ध टेरामोंट और अमेरिका में उपलब्ध एटलस से मिलता जुलता है। टेरामोंट को फॉक्सवेगन और सैक ने मिलकर तैयार किया है।

    Volkswagen midsize SUV

    नई मिडसाइज एसयूवी के आगे की तरफ चौड़ी ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर फुल-एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। इसका आगे वाला हिस्सा काफी चौड़ा नज़र आता है।

    Volkswagen midsize SUV

    साइड में कई कर्व लाइनें दी गई हैं, जो हैडलैंप्स से शुरू होती है और टेललैंप्स में जाकर घुल-मिल जाती है। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के ड्यूल-टोन मशीन-कट व्हील दिए गए हैं, जिन पर 225/50 क्रॉस-सेक्शन टायर चढ़े हैं।

    Volkswagen midsize SUV

    पीछे वाले हिस्से का डिजायन भी एटलस/टेरामोंट से मिलता-जुलता है। इस में स्प्लिट रैप-अराउंड एलईडी टेललैंप्स, स्पॉइलर, ड्यूल-टोन बंपर, फॉक्स स्किड प्लेट और ट्विन एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं।

    यह भी पढें : जीप कंपास को टक्कर देगी ये फॉक्सवेगन कार, जानिये कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है