• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द भारत आएगा फॉक्सवेगन पोलो का यह नया वर्जन

    फॉक्सवेगन की हैचबैक कार पोलो एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है इसका स्पेशल एडिशन ‘पोलो ऑलस्टार’ जो भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह पहली बार दिसम्बर 2016 में सामने आई थी। इसके बाद जिनेवा मोटर शो- 2016 में भी पोलो ऑलस्टार को पेश किया गया था। माना जा रहा है कि इसे जून-जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 13, 2016 15:41 ist
    info icon
    published onApr 13, 2016 15:41 IST
    last updated onApr 13, 2016 15:41 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन की हैचबैक कार पोलो एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है इसका स्पेशल एडिशन ‘पोलो ऑलस्टार’ जो भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह पहली बार दिसम्बर 2016 में सामने आई थी। इसके बाद जिनेवा मोटर शो- 2016 में भी पोलो ऑलस्टार को पेश किया गया था। माना जा रहा है कि फीफा की तर्ज पर होने वाली यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप-2016 के दौरान इसे लॉन्च किया जाए। यह चैंपियनशिप 10 जून से 10 जुलाई तक आयोजित होगी।

    ऑलस्टार पोलो के यूरोपीय वर्जन में नए फॉग लैंप्स, अलॉय व्हील, ए पिलर पर ऑलस्टार बैज़ और हैडलैंप्स वॉशर दिए गए हैं, जो इसे मौजूदा पोलो से ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक बनाते हैं। भारतीय बाजार को लेकर संभावना कि यहां पर स्पेशल एडिशन और स्टैंडर्ड वर्जन में ज्यादा अंतर नहीं होगा। यहां पर स्पेशल एडिशन में ऑलस्टार का बैज़ और नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। अगर फॉक्सवेगन इसमें यूरोपियन मॉडल की तरह हीटेड सीट देती है तो ज्यादा बेहतर होगा।
    Polo
    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूरोपियन ऑलस्टॉर मॉडल में 1.0 लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन आएगा। यह 108 बीएचपी की ताकत देता है। भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड पोलो की तरह इसमें भी 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े होंगे। पोलो का मुकाबला मारूति बलेनो  और एलीट आई-20 से है।

    स्पेशल एडिशन आने से पोलो की स्थिति ना केवल सेगमेंट में ज्यादा बेहतर होगी, बल्कि ग्राहको को अपडेट फीचर्स और नई कार का विकल्प भी मिलेगा। हाल ही में हुंडई ने भी एक्सेंट और ग्रैंड आई-10 के स्पेशल एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की है।

    इमेज सोर्सः ऑटोकार

    यह भी पढ़ेंः ये कारें खरीदनी हैं तो कर लें थोड़ा सा इंतजार, हुंडई ला रही है स्पेशल एडिशन

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है