• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवैगन इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट हुई टाइगन एसयूवी, नई हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर

    फॉक्सवैगन ने अपनी अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी टाइगन को कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। भारत में फॉक्सवैगन टाइगन (volkswagen taigun) को 2021 की शुरूआत में यहां पर लॉन्च किया जा सकता है और इसका कंपेरिजन हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा।

    सोनू
    सोनू
    published on नवंबर 17, 2020 16:51 ist
    info icon
    published onNov 17, 2020 16:51 IST
    last updated onNov 17, 2020 16:51 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट
    • फोक्सवैगन टाइगन दो टर्बो पेट्रोल इंजन में मिलेगी।
    • इसके स्पोर्टी डीएसजी ऑटोमैटिक वेरिएंट में ज्यादा पावरफुल 1.5 लीटर टीएसआई इंजन मिलेगा।
    • इसे भारत में तैयार किया जाएगा और यह स्कोडा विजन-इन कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी।
    • इस कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा।

    Volkswagen Lists 2021 Hyundai Creta-Rivalling Taigun SUV On Website

    फॉक्सवैगन ने अपनी अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी टाइगन को कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। भारत में फॉक्सवैगन टाइगन (volkswagen taigun) को 2021 की शुरूआत में यहां पर लॉन्च किया जा सकता है और इसका कंपेरिजन हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा।

    फोक्सवैगन टाइगन को कंपनी के एमक्यूबी ए0-इन प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, इसी प्लेटफार्म पर स्कोडा विजन-इन कॉन्सेप्ट बेस्ड एसयूवी को भी तैयार किया जाएगा।

    Volkswagen Lists 2021 Hyundai Creta-Rivalling Taigun SUV On Website

    फोक्सवैगन टाइगन को दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें पहला है 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन जो पोलो, वेंटो और रैपिड में भी मिलता है। टाइगन एसयूवी में यह इंजन 110पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। वहीं इसमें 1.5 लीटर टीएसआई इंजन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। यह इंजन 150 पीएस की पावर जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा। स्कोडा कारॉक और फॉक्सवैगन टी-रॉक में भी यही इंजन मिलता है।

    अब बात करते हैं फॉक्सवैगन टाइगन में मिलने वाले फीचर्स की.. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस फोर व्हीलर गाड़ी में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑल एलईडी लाइटिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर देगी। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस अपकमिंग कार में ट्रेक्शन कंट्रोल, स्टेबिलिटी कंट्रोल और छह एयरबैग समेत कई काम के फीचर दिए जाएंगे। 

    फॉक्सवैगन टाइगन कार को भारत में ही तैयार किया जाएगा, ऐसे में इसे काफी अग्रेसिव प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये के करीब हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा।

    यह भी पढ़ें : पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टिग्वान 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है