• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फाॅक्सवैगन ने देश में पोलो की बिक्री पर लगाई रोक

    जर्मनी की दिग्गज़ कार निर्माता कंपनी फाॅक्सवैगन ने भारत में अपनी सबसे प्रिमियम हाॅट कार पोलो की बिक्री को बंद करने की घोषणा की है। इस संदर्भ में कंपनी ने भारत में मौजूद अपने सभी डीलर्स एक पत्र लिखकर सूचित किया है कि ‘अभी हम पोलो की डिलीवरी देने में सक्षम नहीं है, इसलिए अगली सूचना आने तक पोलो की बिक्री तत्काल रूप से बंद की जाए’। यह रोक पोलो के सभी डीज़ल और पेट्रोल वेरिएंट पर लगाई गई है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    published on अक्टूबर 12, 2015 11:56 ist
    info icon
    published onOct 12, 2015 11:56 IST
    last updated onOct 12, 2015 11:56 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Polo

    VW polo Letter

    इस पत्र पर कम्पनी के दो वरिष्ठ अधिकारी सेल्स आॅपरेशन के अध्यक्ष पंकज शर्मा व आफ्टर सेल्स अध्यक्ष आशिष गुप्ता के हस्ताक्षर किए हुए हैं (जैसाकि आप नीचे दिए गए लेटर इमेज में देख सकते हैं)। हालांकि कंपनी की ओर से इस कदम को उठाने का कोई भी पुख्ता कारण नहीं दिया गया है लेकिन फिर भी इसके पीछे स्विट्जरलैंड में हुए फाॅक्सवेगन का उत्सर्जन परीक्षण में धोखाधड़ी के मामले को जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि कंपनी ने इस तरह की तमाम अफवाहों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि ‘भारत में पोलो की बिक्री बंद करने का उस मामले से कोई संबंध नहीं है, फिर भी हम इसकी विस्तृत जानकारी में देंगे’। 

    अधिक पढ़ें : एडवांस फीचर्स के साथ आई फाॅक्सवेगन की नई पोलो हैचबैक

    आपको बता दें कि हालही में फाॅक्सवेगन पर लगे उत्सर्जन परीक्षण में धोखाधड़ी के चलते स्विजरलैंड में उनके डीज़ल माॅडल्स की बिक्री पर अस्थाई रोक लगा दी गई थी और इस विवाद के बाद कम्पनी के सीईओ मार्टिन विंटरकन ने अपने पद से इस्तिफा भी दे दिया था। इस सभी वाहनों में उत्सर्जन परीक्षण को चकमा देने वाला साॅफ्टवेयर लगा होने की बात बताई गई थी। माना जा रहा है कि स्विट्ज़रलैंड के क़दम से उन 180,000 कारों पर असर पड़ेगा जो अभी बिकी नहीं हैं और जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। ये यूरो-5 एमिशन कैटगरी वाली कारें हैं। हालांकि बिक्री पर लगी यह पाबंदी उन कारों पर लागू नहीं होगी जो सर्कुलेशन में हैं या जिनमें यूरो-6 एमिशन कैटगरी के इंजन लगे हुए हैं।

    अधिक पढ़ें : फाॅक्सवेगन पोलो 
     

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है