• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2019 ऑफर्स: इस महीने फॉक्सवेगन की इन कारों पर मिल रहे हैं बम्पर डिस्काउंट

    फॉक्सवेगन सभी कप एडिशन मॉडल पर अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 17, 2019 15:47 ist
    info icon
    published onJul 17, 2019 12:48 IST
    last updated onJul 17, 2019 15:47 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Cars Available With Benefits Of More Than Rs 1 Lakh

    यदि आप इस जुलाई फॉक्सवेगन की कोई कार लेने का मन बना रहे हैं, तो ये आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। क्योंकि, फॉक्सवेगन इस महीने अपनी पोलो, एमियो और वेंटो कार पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे कई ऑफर्स की पेशकश कर रही है। 

     

    कैश डिस्काउंट

    एक्सचेंज बोनस

    लॉयल्टी बोनस

    अन्य ऑफर्स

    कुल लाभ

    पोलो कप एडिशन

    -

    25000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    70,000 रुपये तक

    1.05 लाख रुपये तक

    एमियो कप एडिशन

    -

    20,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    80,000  रुपये तक

    1.1 लाख रुपये तक

    वेंटो कप एडिशन

    -

    20,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    1 लाख रुपये तक

    1.3 लाख रुपये तक

    एमियो स्टैंडर्ड मॉडल

    53,000 रुपये

    -

    -

    1 लाख रुपये तक

    1.53 लाख रुपये तक

    वेंटो स्टैंडर्ड मॉडल

    -

    -

    -

    1 लाख रुपये तक

    1 लाख रुपये तक

    ऊपर बताए गए ऑफर्स के अलावा, हालांकि इन ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करना होगा।

    Volkswagen Polo

    पोलो: फॉक्सवेगन पोलो पर कंपनी 1.05 लाख रुपये तक के फायदों की पेशकश कर रही है। हालांकि, ये सभी ऑफर्स केवल कार के कप ​एडिशन पर ही दिए जा रहे हैं। पोलो कप एडिशन की कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) है। 

    Volkswagen Ameo

    एमियो: एमियो के स्टैंडर्ड मॉडल पर ग्राहकों को 1.53 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, एमियो के कप एडिशन पर कंपनी 1.1 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। 

    Volkswagen Vento

    वेंटो: इस गाड़ी पर 1 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वहीं, इसके कप ​एडिशन मॉडल पर 1.1 लाख रुपये तक के फायदों की पेशकश की जा रही है। 

    ध्यान दें: यहां बताए गए सभी ऑफर्स 31 जुलाई 2019 तक ही मान्य हैं। विभिन्न डीलर और शहर के अनुसार इन ऑफर्स की राशि अलग-अलग हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें 

    यह भी पढ़ें: अब और भी कम दामों पर उपलब्ध होगी स्कोडा रैपिड, नया राइडर एडिशन हुआ लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है