English | हिंदी
भारत में टेस्टिंग के लिए आई फॉक्सवेगन पोलो टीएसआई
फॉक्सवेगन एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार वजह है पोलो का टीएसआई मॉडल। जिसे फॉक्सवेगन ने भारत में टेस्टिंग के लिए जर्मनी से मंगवाया है। पोलो टीएसआई में 1.0-लीटर का इंजन लगा है। इसे 20 नवम्बर 2015 को भारत लाया गया था। इसके लिए कंपनी ने 20.44 लाख रूपए खर्चे हैं। भारतीय बाजार में यह कार लॉन्च होगी या नहीं इस बारे में कंपनी ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है।
31 Views
- Write a कमेंट


हालांकि यह कार ब्रिटेन में पहले ही उतारी जा चुकी है। वहां पर यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला-1.0-लीटर टीएसआई इंजन जो 109बीएचपी की पावर व 200एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी गियर बॉक्स लगा है। दूसरा वेरिएंट है ब्लूमोशन 1.0-लीटर पोलो टीएसआई, जो 94 बीएचपी की ताकत और 160 एनएम टॉर्क देता है। इस वेरिएंट में कंपनी ने 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है।
हाल ही में फॉक्सवेगन की लेफ्ट हैंड स्टियरिंग वाली गोल्फ मार्क-7 की पहली झलक पुणे स्थित चाकण मैन्युफेक्चरिंग प्लांट के पास देखने को मिली थी। अटकलें हैं कि इसे भारत में में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, फॉक्सवेगन कॉम्पैक्ट सेडान भी उतारने की योजना में है।
यह भी पढ़ें
was this article helpful ?
Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें














