• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसी होगी अपकमिंग मारुति ग्रैंड विटारा, अगस्त तक हो सकती है लॉन्च

    टोयोटा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग एसयूवी कार अर्बन क्रूजर हाइराइडर से पर्दा उठाया है। यह कार मारुति सुजुकी बैजिंग के साथ भी आएगी। मारुति ने अभी यह जानकारी साझा नहीं की है कि वह इसे किस नाम से उतारेगी। लेकिन हमारा मानना है कि कंपनी इसे ग्रैंड विटारा नाम से पेश कर सकती है।

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 04, 2022 13:34 ist
    info icon
    published onJul 04, 2022 13:34 IST
    last updated onJul 04, 2022 13:34 IST
    377 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग एसयूवी कार अर्बन क्रूजर हाइराइडर से पर्दा उठाया है। यह कार मारुति सुजुकी बैजिंग के साथ भी आएगी। मारुति ने अभी यह जानकारी साझा नहीं की है कि वह इसे किस नाम से उतारेगी। लेकिन हमारा मानना है कि कंपनी इसे ग्रैंड विटारा नाम से पेश कर सकती है।

    मारुति ग्रैंड विटारा डिजाइन

    अपकमिंग मारुति कॉम्पैक्ट एसयूवी को कवर से ढ़के हुए टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसकी कुछ डिटेल और स्पेसिफिकेशन अर्बन क्रूजर हाइराइडर से सामने आ चुकी है। इन दोनों एसयूवी कार के फ्रंट में सबसे बड़ा अंतर होगा और इनकी इंटीरियर थीम भी अलग-अलग हो सकती है। बलेनो-ग्लैंजा और विटारा ब्रेजा-अर्बन क्रूजर क्रॉस बैज मॉडल की तरह इनकी रियर प्रोफाइल काफी हद तक मिलती-जुलती हो सकती है। इन दोनों एसयूवी कार की साइड प्रोफाइल एक जैसी हो सकती है। इनमें एक जैसी बॉडी क्लेडिंग दी जा सकती है, लेकिन राइडिंग के लिए इसमें अलग डिजाइन के 17 इंच के अलॉय व्हील दिए जाएंगे।

    toyota urban cruiser hyryder
    Suzuki Vitara UK

    नई ग्रैंड विटारा का लुक अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध वर्तमान जनरेशन की सुजुकी विटारा से काफी अलग हो सकता है।

    मारुति ग्रैंड विटारा इंजन

    हाइराइडर की तरह इस अपकमिंग मारुति एसयूवी में भी दो पावरट्रेन की चॉइस मिलेगी। पहला इसमें मारुति का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया जाएगा। यह इंजन 102 पीएस की पावर और 135 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। इस इंजन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी दिया जाएगा, हालांकि यह चॉइस केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही मिलेगी। हाइराइड के साथ यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दूसरी ऑल-व्हील-ड्राइव कार होगी।

    Urban Cruiser Hyryder Hybrid powertrain

    सेकंड पावरट्रेन के रूप में इसमें 1.5 लीटर पेट्राल इंजन के साथ टोयोटा का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा। इस हाइब्रिड सिस्टम में एक इलेक्ट्रिक ड्राइव मोटर और एक छोटी लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाएगा। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 92पीएस की पावर और 122एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा, वहीं इलेक्ट्रिक मोटर का पावर आउटपुट 80पीएस/141एनएम होगा। इनका संयुक्त पावर 116पीएस होगा। इस इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक ड्राइव ट्रांसमिशन दिया जाएगा।

    मारुति ग्रैंड विटारा फीचर्स

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में कई फीचर्स मारुति सुजुकी ब्रेजा वाले दिए गए हैं। ऐसें में ये फीचर ग्रैंड विटारा में भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हिल डिसेंट कंट्रोल, रोटरी ड्राइव मोड स्विच (एडब्ल्यूडी वेरिएंट) और केबिन प्री-कूलिंग जैसे नए फीचर भी दिए जा सकते हैं।

    Toyota Urban Cruiser Hyryder cabin

    इसमें ब्रेजा वाले 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, छह एयरबैग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर मिलना जारी रहेंगे। इसके अलावा इसी के जैसा सेंट्रल कंसोल 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ और इसी जैसे ऑटो एसी कंट्रोल्स व वायरलेस चार्जिंग पेड भी दिए जाएंगे।

    मारुति ग्रैंड विटारा संभावित लॉन्च

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराडर की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू हो चुकी है और भारत में इसे अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। मारुति जुलाई में ग्रैंड विटारा से पर्दा उठा सकती है और अगस्त तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों एसयूवी कारों की प्राइस करीब 9.5 लाख रुपये (एक्स-शरूम) से शुरू हो सकती है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है