अपकमिंग होंडा एसयूवी कार का प्रोडक्शन जल्द होगा शुरू, हुंडई क्रेटा की टक्कर में हो सकती है लॉन्च
इस अपकमिंग एसयूवी कार का प्रोटोटाइप तो फिलहाल सामने नहीं आया है और ना ही इसकी कोई टेक्निकल डीटेल्स भी अभी लीक नहीं हुई है।
- Write a कमेंट

भारत में होंडा (Honda) की मास मार्केट एसयूवी को 2023 तक लाॅन्च किया जाएगा। अब ये बात भी कंफर्म हो गई है कि जल्द ही ये नई एसयूवी मैन्युफैक्चरिंग स्टेज में आने वाली है।
पीटीआई को दिए एक साक्षातकार में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ ताकुया सुमुरा ने कहा कि ‘इस नए माॅडल का डेवलपमेंट फेज लगभग पूरा हो चुका है और कंपनी इसका मास प्रोडक्शन शुरू करने से पहले कुछ फाइनल एडजस्टमेंट कर रही है‘।
इसके साथ ही होंडा ने अभी ये भी कंफर्म नहीं किया है कि ये एसयूवी किस सेगमेंट के अंतर्गत उतारी जाएगी।

कुछ रिपोर्ट्स के जरिए ये बात सामने आती रही है कि होंडा की अपकमिंग कार काॅम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतारी जा सकती है जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस से होगा। जापानी कारमेकर होंडा इस एसयूवी कार को जनवरी 2023 में आयोजित होने जा रहे ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः जल्द होंडा जैज, डब्ल्यूआर-वी और चौथी जनरेशन सिटी होगी बंद
होंडा की इस अपकमिंग एसयूवी कार में केवल पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन दिया जा सकता है। इसके अलावा होंडा इसमें सिटी ईःएचईवी की तरह सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी दे सकती है। काॅम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा और मारुति की ओर से ये टेक्नोलाॅजी अर्बन क्रूजर और नई ग्रैंड विटारा में पहले ही पेश की जा चुकी है।

होंडा की ये इंडिया सेंट्रिक एसयूवी एक प्रीमियम कार होगी। इसके डैशबोर्ड पर बड़ी डिस्प्ले, इंटरनेट इनेबल्ड कनेक्टेड कार फीचर्स, 360 डिग्री व्यू कैमरा, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स नजर आ सकते हैं। इसके अलावा इस होंडा एसयूवी कार में सिटी हाइब्रिड सेडान की तरह एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस का फीचर भी दिया जा सकता है।














