• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा की एसयूवी कार में मिल सकता है सिटी सेडान वाला हाइब्रिड सिस्टम

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों को पिछले कुछ सालों में अच्छी पॉपुलेरिटी मिली है। इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में होंडा की कोई भी एसयूवी कार मौजूद नहीं है। हालांकि, अब कंपनी की योजना नई एसयूवी कार को उतारने की है जिसे 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। हमारा मानना है कि यह कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा को टक्कर दे सकती है। इसके अलावा कंपनी इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 18, 2022 11:25 ist
    info icon
    published onApr 18, 2022 11:24 IST
    last updated onApr 18, 2022 11:25 IST
    991 Views
    • Write a कमेंट

    • भारत आने वाली होंडा की अपकमिंग कार में सिटी ई:एचईवी वाली हाइब्रिड पावरट्रेन दी जा सकती है। 
    • कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में प्रतिद्वंदियों के टॉप टर्बो पेट्रोल मॉडल को टक्कर देने के लिए होंडा हाइब्रिड वेरिएंट उतार सकती है। 
    • मारुति और टोयोटा के जॉइंट वेंचर में तैयार की जाने वाली अपकमिंग कार में भी हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन दिया जा सकता है। यह गाड़ी क्रेटा को टक्कर देगी। 
    • होंडा हाइब्रिड सिस्टम का संयुक्त पावर आउटपुट 126 पीएस है। कंपनी का दावा है कि सिटी ई:एचईवी कार 26.5 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों को पिछले कुछ सालों में अच्छी पॉपुलेरिटी मिली है। इस सेगमेंट में भारतीय बाजार में होंडा की कोई भी एसयूवी कार मौजूद नहीं है। हालांकि, अब कंपनी की योजना नई एसयूवी कार को उतारने की है जिसे 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। हमारा मानना है कि यह कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा को टक्कर दे सकती है। इसके अलावा कंपनी इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    कंपनी भारत में सिटी ई:एचईवी कॉम्पेक्ट कार में लेटेस्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी शामिल कर चुकी है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर, एक बैटरी और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। ज्यादा माइलेज के लिए इस सिस्टम को प्योर ईवी, हाइब्रिड और इंजन ओनली मोड के बीच में स्विच किया जा सकता है।  20 लाख रुपए से कम प्राइस में भारत आने वाली इस अपकमिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में भी यही पावरट्रेन दी जा सकती है। इस हाइब्रिड सेटअप का संयुक्त पावर आउटपुट 126 पीएस और 253 एनएम है। इसकी परफॉर्मेंस टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के करीब है लेकिन इसका माइलेज उससे काफी ज्यादा है।

    प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करने के लिए होंडा अपनी एसयूवी कार में हाइब्रिड सिस्टम का ऑप्शन दे सकती है। सुजुकी ने भी हाल ही में यूरोप में लेटेस्ट के15सी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड नई सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन को पेश किया है। हमें लगता है कि मारुति भी होंडा आई-एमएमडी हाइब्रिड सिस्टम वाले ही हाइब्रिड प्रिंसिपल पर काम कर रही है। हालांकि, मारुति की यह टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा एडवांस नहीं है। यही पावरट्रेन मारुति सुजुकी और टोयोटा के जॉइंट वेंचर के तहत आने वाली अपकमिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में भी दी जा सकती है।

    Suzuki Hybrid

    भारत में के15सी पेट्रोल इंजन को सबसे पहले अपडेटेड अर्टिगा में शामिल किया गया था और अब इसे 2022 विटारा ब्रेज़ा में दिया जाएगा। यह कारें भी अर्बन क्रूज़र की तरह ही सुजुकी और टोयोटा के जॉइंट वेंचर के तहत उतारी जाएंगी। अनुमान है कि यह इंजन टोयोटा-सुजुकी की अपकमिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी में भी दिया जा सकता है।

    नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी जुड़ने से होंडा की इस अपकमिंग कार को अच्छा मार्केट रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि इसकी प्राइस पेट्रोल-ऑटोमेटिक वेरिएंट (एडीएएस टेक्नोलॉजी के साथ) से 3 लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। कंपनी का दावा है कि हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ सिटी सेडान कार 26.5 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है। होंडा की अपकमिंग प्रीमियम हाइब्रिड कॉम्पेक्ट एसयूवी की प्राइस 18 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। इसके ज्यादा अफोर्डेबल नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट भी उतारे जाएंगे।

    Honda City e:HEV Hybrid Makes Indian Debut, To Be Launched In May

    सेगमेंट में इस अपकमिंग होंडा एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, निसान किक्स और एमजीे एस्टर से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है