भारत में इस महीने लॉन्च होंगी यें टॉप-5 कारें
कार कंपनियों ने लॉकडाउन में रियायतें मिलने के बाद अपने कामकाज फिर से शुरू कर दिए हैं। ऐसे में भारत में नई कारों के लॉन्च होने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। यहां हम बात करेंगे जुलाई 2020 में लॉन्च होने वाली उन पांच कारों की जिन पर सभी की निगाहे टिकी हुई हैं।
- Write a कमेंट

कार कंपनियों ने लॉकडाउन में रियायतें मिलने के बाद अपने कामकाज फिर से शुरू कर दिए हैं। साथ ही कई अपकमिंग कारों की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। बता दें की होंडा ने इस महीने की शुरुआत में अपनी डब्ल्यूआर-वी और सिविक कार को लॉन्च किया था। इसी महीने कुछ और नए मॉडल भी पेश किए जाने वाले है। इनमें से तीन कारों की लॉन्च डेट की पुष्टि एक सप्ताह पहले ही की गई है। यहां देखें जुलाई 2020 में लॉन्च होने वाली कारों के बारे में:-

एमजी हेक्टर प्लस
- लॉन्च डेट : 13 जुलाई
- अनुमानित कीमत : 16 लाख रुपए से 19 लाख रुपए
- प्रतिद्वंदी कारें : टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा एक्सयूवी500, अपकमिंग टाटा ग्रेविटास
एमजी मोटर्स की तीसरी एसयूवी हेक्टर प्लस (Hector Plus) को भारत में 13 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह रेगुलर हेक्टर का ही थ्री-रो वर्जन है। इसकी मिडिल रो में कैप्टन सीटें मिलेंगी। हेक्टर के मुकाबले इसके एक्सटीरियर पर कई भी कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें 5-सीटर हेक्टर वाली ही पॉवरट्रेन दी जाएगी। इसके इंटीरियर पर भी हल्के-फुल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें हैंड्स-फ्री ट्रंक ओपनिंग फीचर दिया जाएगा। एमजी हेक्टर प्लस की संभावित कीमतों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
फेसलिफ्ट हुंडई ट्यूसॉन
- लॉन्च डेट: 14 जुलाई
- अनुमानित कीमत : 19 लाख रुपए से 27 लाख रुपए
- प्रतिद्वंदी कारें : जीप कंपास, टाटा हैरियर, स्कोडा कारॉक
हुंडई ने अपनी फेसलिफ्ट ट्यूसॉन (Facelifted Tcuson) को सबसे पहले फरवरी 2020 में ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया था। भारत में इस कार को 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसके पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ क्रमशः 6-स्पीड और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। इसकी फीचर लिस्ट में ऑल-एलईडी लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर और ई-पार्किंग ब्रेक आदि शामिल होंगे।
होंडा सिटी 2020
- लॉन्च डेट : 15 जुलाई
- अनुमानित प्राइस : 11 लाख रुपए से 15 लाख रुपए
- प्रतिद्वंदी कारें : हुंडई वरना, स्कोडा रैपिड, टोयोटा यारिस, फोक्सवैगन वेंटो
लॉकडाउन के चलते होंडा की पांचवी जनरेशन की सिटी (Fifth Generation City) की लॉन्चिंग तीन महीने के लिए आगे बढ़ गई थी। लेकिन, अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। भारत में इसे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसकी फीचर लिस्ट में ऑल-एलईडी हेडलाइट, सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन, एलेक्सा सपोर्ट के साथ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी , छह एयरबैग और ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटर आदि शामिल होगी। नई होंडा सिटी की संभावित प्राइस के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ऑडी आरएस
- लॉन्च डेट : 16 जुलाई
- अनुमानित कीमत : 1.5 करोड़
- प्रतिद्वंदी कारें : बीएमडब्ल्यू एम5 और पोर्श पनामेरा
ऑडी की इस सेडान में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 600 पीएस की पावर और 800 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इच्छुक ग्राहक ऑडी आरएस कार को 10 लाख रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं, भारत में इसे 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह दिखने में बेहद आकर्षित नज़र आती है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हुंडई वेन्यू आईएमटी
- लॉन्च डेट : जुलाई के मध्य या अंत तक
- अनुमानित कीमत : 8.66 लाख रुपए से 11.05 लाख रुपए के बीच
- प्रतिद्वंदी कारें : कोई भी नहीं, सेगमेंट की पहली कार जिसमें आईएमटी टेक्नोलॉजी मिलेगी
हुंडई अपनी आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) से लैस वेन्यू को जल्द लॉन्च करने वाली है। इस कार को चलाने के लिए अब भी आपको अपने बाएं हाथ से गियर को बदलना होगा। हालांकि, ड्राइविंग के दौरान आपको बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईएमटी टेक्नोलॉजी के चलते हुंडई की नई वेन्यू कार पहले से ज्यादा महंगी (एएमटी से कम) हो सकती है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां पढ़ें।














