• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट होने से 11,000 रुपये तक महंगी होगी टोयोटा यारिस!

    बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होने पर भी कार के इंजन आउटपुट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    निखिल
    निखिल
    Published On दिसंबर 27, 2019 11:44 ist
    info icon
    published onDec 26, 2019 14:49 IST
    last updated onDec 27, 2019 11:44 IST
    423 Views
    • Write a कमेंट

    • बीएस6 टोयोटा यारिस अभी की तरह चार वैरिएंट्स: जे, जी, वी और वीएक्स में मिलना जारी रहेगी।

    • इसकी बुकिंग 51,000 से 1 लाख रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है।

    • यारिस के बेस वेरिएंट 'जे' की कीमत में सबसे ज्यादा इज़ाफ़ा किया जाएगा। 

    टोयोटा (Toyota) जनवरी 2020 में अपनी यारिस सेडान का बीएस6 अपग्रेडेड वर्ज़न लॉन्च करेगी। कीमत में बढ़ोतरी यारिस के चारों वेरिएंट की होगी। जानकारी के लिए बता दें कि यारिस के सभी वेरिएंट्स के साथ मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    यहां जानें टोयोटा यारिस के किस वैरिएंट की बढ़ेगी कितनी कीमतें:-

    वेरिएंट

    टोयोटा यारिस बीएस6 

    (Toyota Yaris BS6)

    टोयोटा यारिस बीएस4

    (Toyota Yaris BS4)

    अंतर

    जे ऑप्शनल 

    ₹ 8.76 लाख 

    ₹ 8.65 लाख

    ₹ 11,000

    जे

    ₹ 9.40 लाख 

    ₹ 9.29 लाख

    ₹ 11,000

    जी ऑप्शनल

    ₹ 9.74 लाख 

    ₹ 9.63 लाख

    ₹ 11,000

    जी

    ₹ 10.55 लाख

    ₹ 10.44 लाख 

    ₹ 11,000

    वी 

    ₹ 11.74 लाख

    ₹ 11.63 लाख 

    ₹ 11,000

    वी ऑप्शनल

    ₹ 12.08 लाख

    ₹ 11.97 लाख

    ₹ 11,000

    वीएक्स

    ₹ 12.96 लाख

    ₹ 12.85 लाख 

    ₹ 11,000

           

    जे ऑप्शनल सीवीटी

    ₹ 9.46 लाख

    ₹ 9.35 लाख 

    ₹ 11,000

    जे सीवीटी

    ₹ 10.10 लाख 

    ₹ 9.99 लाख 

    ₹ 11,000

    जी ऑप्शनल सीवीटी

    ₹ 10.94 लाख 

    ₹ 10.83 लाख 

    ₹ 11,000

    जी सीवीटी

    ₹ 11.75 लाख 

    ₹ 11.64 लाख 

    ₹ 11,000

    वी सीवीटी

    ₹ 12.94 लाख 

    ₹ 12.83 लाख 

    ₹ 11,000

    वी ऑप्शनल सीवीटी

    ₹ 13.28 लाख 

    ₹ 13.17 लाख 

    ₹ 11,000

    वीएक्स 

    ₹ 14.18 लाख

    ₹ 14.07 लाख 

    ₹ 11,000

    *सभी कीमतें एक्स-शोरूम इंडिया के अनुसार

    टेबल से साफ़ है कि टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) के हर वेरिएंट की कीमत में 11 हज़ार रुपये का इज़ाफ़ा किया जाएगा। जो ग्राहक टोयोटा की इस सेडान कार (Sedan Car) का बीएस6 (BS6) मॉडल लेने का मन बना रहे हैं वे 51,000 से 1 लाख रुपये के टोकन अमाउंट पर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। 

    टोयोटा यारिस इंजन स्पेसिफिकेशन (Toyota Yaris Engine Specification)

    टोयोटा यारिस में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 108पीएस की पावर और 140एनएम का टॉर्क जनरेट जरता है। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 17.1 किमी/लीटर और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 17.8 किमी/लीटर का माइलेज देता है। संभावना है कि बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होने से कार के आउटपुट पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। 

    बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होने पर भी भारतीय बाजार में टोयोटा यारिस का मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, मारुति सियाज़, स्कोडा रैपिड और फोक्सवैगन वेंटो से जारी रहेगा।

     साथ ही देखे : टोयोटा यारिस की ऑन-रोड प्राइस (Toyota Yaris on road price)

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टोयोटा यारिस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा यारिस

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है