• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा रुमियन Vs किया कैरेंस Vs मारुति एक्सएल6: प्राइस कंपेरिजन

    टोयोटा रुमियन भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह मारुति अर्टिगा का रिबैज्ड वर्जन है। इन दोनों एमपीवी कारों को एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन एक्सटीरियर व इंटीरियर में कई अपडेट किए गए हैं। मारुति अर्टिगा की तरह ही रुमियन कार का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है, लेकिन यह मारुति एक्सएल6 और किया कैरेंस के मुकाबले एक अच्छा ऑप्शन जरूर साबित होती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 30, 2023 11:33 ist
    info icon
    published onAug 30, 2023 11:28 IST
    last updated onAug 30, 2023 11:33 IST
    926 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Rumion Vs Maruti XL6 Vs Kia Carens

    टोयोटा रुमियन भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह मारुति अर्टिगा का रिबैज्ड वर्जन है। इन दोनों एमपीवी कारों को एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन एक्सटीरियर व इंटीरियर में कई अपडेट किए गए हैं। मारुति अर्टिगा की तरह ही रुमियन कार का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं है, लेकिन यह मारुति एक्सएल6 और किया कैरेंस के मुकाबले एक अच्छा ऑप्शन जरूर साबित होती है।

    यहां हमनें कीमत के मोर्चे पर नई टोयोटा एमपीवी का कंपेरिजन दूसरी थ्री-रो कारों से किया है। सबसे पहले नज़र डालते हैं इन कारों के इंजन स्पेसिफिकेशन पर:

    स्पेसिफिकेशन 

    रुमियन 

    एक्सएल6 

    कैरेंस 

    इंजन 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    103 पीएस 

    103 पीएस 

    115 पीएस 

    160 पीएस 

    115 पीएस 

    टॉर्क 

    137 एनएम 

    137 एनएम 

    144 एनएम 

    253 एनएम 

    250 एनएम 

    मैनुअल गियरबॉक्स 

    5-स्पीड एमटी 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी*

    6-स्पीड आईएमटी 

    ऑटोमेटिक गियरबॉक्स 

    6-स्पीड एटी 

    6-स्पीड एटी 

    -

    7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एटी

    सीएनजी 

    ☑️

    ☑️

    -

    -

    -

    • रुमियन और एक्सएल6 कार में एक जैसे इंजन (1.5-लीटर पेट्रोल) व ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। वहीं, कैरेंस कार में तीन इंजन की चॉइस मिलती है। इस गाड़ी के साथ आईएमटी गियरबॉक्स (मैनुअल स्टिक बिना क्लच के) का ऑप्शन भी दिया गया है।

    Toyota Rumion cabin

    प्राइस कंपेरिजन

    पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स

    रुमियन 

    एक्सएल6 

    कैरेंस 

    एस - 10.29 लाख रुपये 

     

    प्रीमियम - 10.45 लाख रुपये 

    जी - 11.45 लाख रुपये 

    ज़ेटा - 11.56 लाख रुपये 

    प्रेस्टीज - 11.65 लाख रुपये 

    वी - 12.18 लाख रुपये 

    अल्फा - 12.56 लाख रुपये 

    प्रीमियम आईएमटी - 12 लाख रुपये 

     

    अल्फा प्लस - 13.16 लाख रुपये 

    प्रेस्टीज आईएमटी - 13.25 लाख रुपये 

     

     

    प्रेस्टीज प्लस आईएमटी - 14.75 लाख रुपये 

    सीएनजी 

     

     

    एस सीएनजी - 11.24 लाख रुपये 

    ज़ेटा सीएनजी - 12.51 लाख रुपये 

     

    • रुमियन इस लिस्ट की सबसे सस्ती कार है। कैरेंस का बेस वेरिएंट रुमियन एमपीवी से 16,000 रुपये ज्यादा महंगा है, जबकि एक्सएल6 की एंट्री लेवल प्राइस सबसे ज्यादा है।
    • कैरेंस में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं, रुमियन एमपीवी में केवल ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

    • एक्सएल6 एक 6-सीटर एमपीवी कार है, जबकि रुमियन 7 सीटर कार है। कैरेंस कार 6-सीटर और 7-सीटर सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।
    • रुमियन टॉप वेरिएंट की प्राइस में आप कैरेंस का प्रीमियम आईएमटी (मैनुअल बिना क्लच पैडल) वेरिएंट चुन सकते हैं, जिसमें ज्यादा पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है।
    • एक्सएल6 का टॉप वेरिएंट बाकी दोनों कारों से एक लाख रुपये ज्यादा महंगा है। ज्यादा प्राइस पर इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    • कैरेंस एमपीवी की प्राइस 17.55 लाख रुपये तक जाती है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।
    • रुमियन और एक्सएल6 कार सिंगल सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है। एक्सएल6 के ज़ेटा सीएनजी वेरिएंट की प्राइस रुमियन के एस सीएनजी वेरिएंट से 1.27 लाख रुपये ज्यादा है।

    पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट

    रुमियन 

    एक्सएल6 

    कैरेंस 

    एस एटी - 11.89 लाख रुपये 

     

     

     

    ज़ेटा एटी - 13.06 लाख रुपये 

     

    वी एटी - 13.68 लाख रुपये 

     

     

     

    अल्फा एटी - 14.06 लाख रुपये 

     

     

    अल्फा प्लस एटी - 14.66 लाख रुपये 

     

     

     

    प्रेस्टीज प्लस डीसीटी - 15.75 लाख रुपये 

    • रुमियन के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की प्राइस एक्सएल6 से 1.17 लाख रुपये कम है, जबकि कैरेंस के ऑटोमेटिक प्रेस्टीज प्लस डीसीटी वेरिएंट की प्राइस रुमियन से करीब 4 लाख रुपये ज्यादा है।

    • टोयोटा रुमियन कार के मिड वेरिएंट जी के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं मिलता है। रुमियन का टॉप वेरिएंट एक्सएल6 के मिड अल्फा वेरिएंट से 40,000 रुपये ज्यादा सस्ता है। हालांकि, इनकी फीचर लिस्ट एक दूसरे से काफी मिलती जुलती है, इन दोनों कारों में 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • रुमियन (एक अतिरिक्त सीट के साथ) एक्सएल6 से ज्यादा सस्ती कार है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते हैं। वहीं, कैरेंस एक ज्यादा बड़ी कार है जिसमें दमदार टेक्नोलॉजी मिलती है। यह गाड़ी तीन पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा रुमियन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है