• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को मिलीं 15 हजार बुकिंग

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को मिली शुरुआती बुकिंग का आंकड़ा बताता है कि यह अपने पुराने मॉडल जितनी सफलता दोहरा सकती है। इनोवा क्रिस्टा को अभी तक करीब 15 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के जनरल मैनेजर (सेल्स) बालाजी नारायण ने इसकी पुष्टि की है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On मई 13, 2016 16:29 ist
    info icon
    published onMay 13, 2016 16:29 IST
    last updated onMay 13, 2016 16:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को मिली शुरुआती बुकिंग का आंकड़ा बताता है कि यह अपने पुराने मॉडल जितनी सफलता दोहरा सकती है। इनोवा क्रिस्टा को अभी तक करीब 15 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के जनरल मैनेजर (सेल्स) बालाजी नारायण ने इसकी पुष्टि की है।  

    इनोवा क्रिस्टा को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया की वजह से मुंबई में इसके लिए दो महीने तक की वेटिंग चल रही है। देश के दूसरे हिस्सों में भी करीब-करीब इतनी ही वेटिंग की उम्मीद की जा सकती है। क्रिस्टा को जी, जीएक्स, वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट में उतारा गया है।

    हालांकि टोयोटा इंडिया ने इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल वेरिएंट को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन माना जा रहा है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। इंडोनेशिया में इसे 2.0 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ भी उतारा गया है। इस वेरिएंट की ताकत 139 पीएस और टॉर्क 184 एनएम है। हालांकि भारत में भी पुरानी इनोवा का पेट्रोल वेरिएंट उतारा गया था पर कम मांग के चलते उसे बंद कर दिया गया था।

    नई इनोवा क्रिस्टा को मौजूदा इनोवा से अलग बनाने में टोयाटा ने काफी मेहनत की है और यह झलकती भी है। हालांकि 13.84 लाख से लेकर 20.78 लाख रूपए तक जाने वाली क्रिस्टा पुराने मॉडल की तुलना में थोड़ी महंगी लग सकती है लेकिन इसमें हुए बदलाव इसे जायज़ ठहराते हैं। 

    यह भी पढ़ें : टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का कौन सा वेरिएंट रहेगा बेहतर, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है