• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइराइडर सीएनजी: जानिए क्या हो सकती है संभावित कीमत

    टोयोटा हाइराइडर में सीएनजी किट का ऑप्शन एस और जी वेरिएंट्स में मिलेगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 11, 2022 14:54 ist
    info icon
    published onNov 11, 2022 14:54 IST
    last updated onNov 11, 2022 14:54 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    टोयोटा ने हाल ही में ग्लैंजा सीएनजी को लॉन्च किया है और इस दौरान कंपनी ने अर्बन क्रूजर हाइराइडर को भी सीएनजी में पेश करने की बात कही है। कंपनी ने हाइराइडर सीएनजी की बुकिंग शुरू कर दी है और यह किट इसके एस और जी वेरिएंट में दी जाएगी।

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    टोयोटा एसयूवी में सीएनजी का ऑप्शन माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट में मिलेगा। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 103पीएस की पावर और 137एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके सीएनजी मॉडल में यह इंजन 88पीएस की पावर और 121.5एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। सीएनजी मॉडल में केवल मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा और इसका सर्टिफाइड माइलेज 26.32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा अर्बन क्रूजर की बिक्री हुई बंद, प्रोडक्शन पर पहले ही लग चुकी है रोक

    आमतौर पर सीएनजी वेरिएंट की प्राइस रेगुलर पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट से करीब एक लाख रुपये ज्यादा होती है। ऐसे में हमनें इस आधार पर हाइराइडर सीएनजी की संभावित प्राइस का अनुमान लगाया है जो कुछ इस प्रकार हैः

    वेरिएंट

    1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड (पेट्रोल एमटी)

    1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड (पेट्रोल+सीएनजी)

    एस

    12.28 लाख रुपये

    13.23 लाख रुपये

    जी

    14.34 लाख रुपये

    15.29 लाख रुपये

    Toyota Urban Cruiser Hyryder rear

    हाइराइडर सेगमेंट में सीएनजी किट के साथ आने वाले एकमात्र कार है, हालांकि जल्द ही मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी को भी पेश किया जा सकता है। इन दोनों मॉडल के अलावा अभी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किसी भी कार में सीएनजी किट देना कंफर्म नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: भारत की टॉप-5 फीचर लोडेड सीएनजी कारों पर डालिए एक नजर

    यह भी देखें: टोयोटा हाइराइडर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है