• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टोयोटा फॉर्च्यूनर को एक ही महीने में मिले 5000 यूनिट्स से ज्यादा बुकिंग के आंकड़े

    6 जनवरी को टोयोटा ने 2021 फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट और उसके लिजेंडर वेरिएंट को लॉन्च किया था। लॉन्च के एक महीने के भीतर ही इस कार को 5000 से ज्यादा बुकिंग के आंकड़े मिल चुके हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 05, 2021 18:48 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2021 18:48 IST
    last updated onFeb 05, 2021 18:48 IST
    5.6K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Fortuner Facelift Launched At Rs 29.98 Lakh. Now Available In 2 Avatars

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और उसके लिजेंडर वेरिएंट्स को 5000 से ज्यादा ग्राहकों ने कराया बुक

    ​कंपनी शुरू कर चुकी है इसकी डिलीवरी

    2.8 लीटर पावरफुल डीजल इंजन दिया गया है इसमें जो देता है 204 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क

    एमजी ग्लोस्टर और फोर्ड एंडेवर से होगा मुकाबला

    6 जनवरी को टोयोटा ने 2021 फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट और उसके लिजेंडर वेरिएंट को लॉन्च किया था। लॉन्च के एक महीने के भीतर ही इस कार को 5000 से ज्यादा बुकिंग के आंकड़े मिल चुके हैं। फॉर्च्यूनर की प्राइस 29.98 लाख रुपये से लेकर 37.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 

    फॉर्च्यूनर के इस अपडेटेड मॉडल को कंपनी ने छोटे मोटे बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिनमें नए डिजाइन का फ्रंट और रियर बंपर, नई फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील शामिल है। इसके टॉप वेरिएंट लिजेंडर में लेक्सस कारों के जैसा फ्रंट बंपर और ग्रिल, क्वाड एलईडी हेडलैंप्स और 18 इंच के एकदम अलग डिजाइन के अलॉय व्हील्स जैसे एलिमेंट्स दिए हैं। 

    Toyota Fortuner Facelift Launched At Rs 29.98 Lakh. Now Available In 2 Avatars

    फीचर्स के तौर पर नई टोयोटा फॉर्च्यूनर 2021 में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस नया 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 11 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं इसके लिजेंडर वेरिएंट में ब्लैक और मरून कलर वाली इंटीरियर थीम जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में ऑल ब्लैक या ब्लैक टैन थीम का ऑप्शन दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर Vs टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट : जानिए क्या है इनमें अंतर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2.7 लीटर इंजन दिया गया है जो 166 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 2.8 लीटर इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 204पीएस/500एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। हालांकि ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन इसमें केवल डीजल इंजन के साथ ही दिया गया है। जबकि लिजेंडर वेरिएंट 4X2 डीजल ऑटोमैटिक में ही उपलब्ध है। 

    फॉर्च्यूनर 2021 का मुकाबला एमजी ग्लोस्टर और फोर्ड एंडेवर जैसी एसयूवी कारों से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा फॉर्च्यूनर

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है