• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़ें टॉप-5 कार न्यूज

    यहां हमने उन टॉप-5 कार न्यूज की जानकारी साझा की है जो पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 16, 2019 13:44 ist
    info icon
    published onDec 16, 2019 13:42 IST
    last updated onDec 16, 2019 13:44 IST
    285 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुज़ुकी ऑफर्स: मारुति अपने पोर्टफोलियो में मौजूद सभी कारों पर इस दिसंबर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इस महीने मारुति कार की खरीददारी पर 90,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर 31 दिसंबर 2019 तक मान्य है। वहीं नए साल से मारुति ने कारों की प्राइस बढ़ाने की योजना भी बनाई है। 

    Confirmed: Tata Altroz To Be Launched On January 22, 2020

    टाटा अल्ट्रोज़ की लॉन्च डेट कंफर्म: टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग प्रीमियम ​हैचबैक अल्ट्रोज़ की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है और इसकी प्राइस का खुलासा भी इसी दिन होगा। बता दें कि अल्ट्रोज़ को 2018 ऑटो एक्सपो में टाटा 45एक्स कॉन्सेप्ट नाम से शोकेस किया गया था। 

    BS6 Honda City Petrol Launched

    होंडा सिटी बीएस6: यदि आप बीएस6 इंजन वाली होंडा सिटी लेना चाहते हैं तो आपको इसमें केवल पेट्रोल वेरिएंट का ही ऑप्शन मिलेगा। होंडा ने हाल ही में सिटी सेडान के 1.5 लीटर आई-वीटेक इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड किया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    हुंडई कारों की बढ़ेगी कीमत: हुंडई मोटर्स नए साल से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इसके पीछे क्या कारण है और हुंडई की किन कारों की कितनी कीमत बढ़ेगी , ये आप जानेंगे यहां

    New Skoda Rapid Revealed In Russia. Will Come To India In 2021

    नई स्कोडा रैपिड: हम इस बात का पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि न्यू जनरेशन रैपिड केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध होगी। हाल ही में कंपनी ने नई रैपिड के डिज़ाइन से जुड़ी जानकारियां साझा की है। नई स्कोडा रैपिड को 2021 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: वोल्वो ने भारत में लॉन्च किया एक्ससी40 का टी4 आर-डिज़ाइन पेट्रोल वेरिएंट,कीमत 39.9 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 4th generation

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है