• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो ने भारत में लॉन्च किया एक्ससी40 का टी4 आर-डिज़ाइन पेट्रोल वेरिएंट,कीमत 39.9 लाख रुपये

    वोल्वो ने अपनी एंट्री लेवल एसयूवी एक्ससी40 का नया वेरिएंट  टी4 आर डिज़ाइन लॉन्च किया है।यह पेट्रोल वेरिएंट है जिसकी कीमत 39.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एक्ससी40 अब कुल तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 16, 2019 11:26 ist
    info icon
    published onDec 13, 2019 20:19 IST
    last updated onDec 16, 2019 11:26 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो ने अपनी एंट्री लेवल एसयूवी एक्ससी40 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे एक्ससी40 टी4 आर-डिज़ाइन नाम से पेश किया गया है। यह वेरिएंट केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी कीमत 39.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। एक्ससी40 के लाइनअप में नया मॉडल जुड़ने के बाद अब यह कार कुल तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। 

    वेरिएंट और प्राइस (एक्सशोरूम)

    एक्ससी40 टी4 आर-डिज़ाइन ( बीएस6-पेट्रोल)

    39.9 लाख रुपये

    मोमेंटम (बीएस4-डीज़ल)

    39.9 लाख रुपये

    इंस्क्रीप्शन  (डीज़ल)

    43.9 लाख रुपये

    एक्ससी40 टी4 आर-डिज़ाइन में 2.0 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। एक्ससी40 के डीज़ल वेरिएंट की बात करें तो इनमें 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डी4 इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 पीएस की अधिकतम पावर और 400 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ भी 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 

    वोल्वो एक्ससी40 के टी4 आर डिज़ाइन में ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हारमन कार्डन का 14-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में वोल्वो एक्ससी40 का मुकाबला ऑडी क्यू3, बीएमडब्लू एक्स1 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से है।

    यह भी पढ़ें: जनवरी 2020 से महंगी होंगी मर्सिडीज की कारें, 3 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी40 2018-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है