पिछले हफ्ते क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में ख़ास, पढ़ें टॉप 5 कार न्यूज़
न्यू हुंडई क्रेटा के शोकेस से लेकर टाटा टिगॉर ईवी की लॉन्च तक, यहां जानें पिछले हफ्ते भारतीय कार बाजार की टॉप 5 सुर्खियां ।
- Write a कमेंट

नई महिंद्रा थार: महिंद्रा 2020 ऑटो एक्सपो में अपनी नई थार एसयूवी पेश कर सकती है। यह इसके मौजूदा मॉडल से बड़ी, ज्यादा फीचर्स और पावरफुल इंजन लिए होगी। नई महिंद्रा थार की फोटोज़ देखने के लिए यहां क्लिक करें।

2020 हुंडई क्रेटा: हुंडई ने पिछले हफ्ते अपनी क्रेटा एसयूवी के सेकंड जनरेशन वर्ज़न को चीन में प्रदर्शित किया। चीन में क्रेटा को आईएक्स25 के नाम से जाना जाता है। नई क्रेटा में एमजी हेक्टर की तरह वर्टीकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ) दिया जा सकता है।

डैटसन गो और गो+ में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन: डैटसन इंडिया ने अपनी गो हैचबैक और गो+ एमपीवी के टी और टी (0) वेरिएंट के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की पेशकश कर दी है। दोनों अपने सेगमेंट की पहली कारें बन गई है जो सीवीटी के साथ उपलब्ध है।

टाटा टिगॉर ईवी हुई लॉन्च: टाटा ने गत सप्ताह अपनी टिगॉर ईवी का अपग्रेडेड वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। इसे अब कमर्शियल के साथ निजी उपयोग के लिए भी ख़रीदा जा सकेगा। साथ ही कंपनी ने इसकी ड्राइव रेंज में भी सुधार किया है। यह अब फुल चार्ज होने पर 213 किमी का सफर तय करने में सक्षम है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
2020 ऑटो एक्सपो में स्कोडा और फोक्सवैगन पेश करेगी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी: पिछले साल अपने इंडिया 2.0 बिज़नेस प्लान की घोषणा के बाद अब स्कोडा ने 'फोक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' के साथ मिलकर ''स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड'' का निर्माण करने की घोषणा की है। यह नई कंपनी भारत में स्कोडा और फोक्सवैगन के लिए किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा की टक्कर में एक-एक कॉम्पैक्ट एसयूवी उतारेगी जिसे 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा। 'स्कोडा ऑटो फोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड योजनाओं के बारे में ज्यादा जानकारी यहां देखें।














