• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिवाली घर लाएं टाटा कार और पाएं 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस दिवाली टाटा की कार घर लाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस महीने टाटा अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक टियागो, नेक्सन, नेक्सन ईवी और टिगॉर पर 28,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। सफारी, टिगोर ईवी और अल्ट्रोज पर इस महीने कोई छूट नहीं दी जा रही है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 07, 2021 13:28 ist
    info icon
    published onOct 07, 2021 13:28 IST
    last updated onOct 07, 2021 13:28 IST
    382 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा सफारी और अल्ट्रोज पर इस महीने कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

    अगर आप इस दिवाली टाटा की कार घर लाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस महीने टाटा अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक टियागो, नेक्सन, नेक्सन ईवी और टिगॉर पर 28,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। सफारी, टिगोर ईवी और अल्ट्रोज पर इस महीने कोई छूट नहीं दी जा रही है। 

    यहां देखिए टाटा का मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफर्सः-

    टाटा टियागो

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    28,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए ऑफर टियागो के बेस मॉडल एक्सई और मिड वेरिएंट एक्सटी ऑप्शन पर मान्य है।
    • इसके एक्सटी, एक्सजेड और एक्सजेड प्लस पर केवल 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • इसके सभी वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक समान है।
    • टाटा टियागो की प्राइस 4.99 लाख से 7.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा टिगॉर

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    28,000 रुपये तक

    • टाटा टिगोर पर सबसे ज्यादा 28,000 रुप्ये तक की बचत की जा सकती है जिसमें 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट शामिल है।
    • टिगॉर की प्राइस 5.64 लाख से 7.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा नेक्सन

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    -

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    • नेक्सन डीजल पर ऊपर बताए सभी ऑफर मिल रहे हैं।
    • इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर केवल 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • इस पर नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
    • टाटा नेक्सन की प्राइस 7.28 लाख से 13.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    -

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    • नेक्सन इलेक्ट्रिक का जेडएक्स प्लस वेरिएंट लेने वालों को 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
    • इसके टॉप मॉडल एक्सजेड एलयूएक्स पर केवल 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस 13.99 लाख से 16.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा हैरियर

    ऑफर्स

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    -

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    -

    कुल डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    • हैरियर पर इस महीने नकद डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इस कार पर केवल 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
    • इस एसयूवी कार की कीमत 14.39 लाख से 21.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और चुने हुए वेरिएंट्स के हिसाब से डिस्काउंट की राशि अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी टाटा कार शोरूम पर विजिट करने की सलाह देते हैं।

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है