• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    10 लाख रुपये के बजट में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर वाली एसयूवी कार लेने का बना रहे हैं प्लान, तो ये है सात बेस्ट ऑप्शन

    भारत में गर्मियों के दिनों में कार ड्राइव करते समय क्लाइमेट कंट्रोल फीचर रोड पर कम्फर्टेबल रहने में काफी मदद करता है। हालांकि, ड्राइविंग के दौरान गाड़ी में एसी के टेम्प्रेचर और फैन स्पीड को अपने अनुसार एडजस्ट करना ड्राइवर के लिए थोड़ा ध्यान भटकाने वाला साबित हो सकता है, ऐसी स्थिति में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर अहम भूमिका निभाता है। यदि आप 10 लाख रुपये से कम बजट में नई एसयूवी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और उसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर भी चाहते हैं तो यह टॉप 7 एसयूवी कार आपके लिए बेस्ट रहेंगी:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 26, 2024 17:43 ist
    info icon
    published onMar 26, 2024 17:43 IST
    last updated onMar 26, 2024 17:43 IST
    251 Views
    • Write a कमेंट

    SUVs With Automatic Climate Control Under Rs 10 Lakh

    टाटा पंच

    Tata Punch

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी की कीमत 6.13 लाख रुपये से 10.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर टॉप क्रिएटिव वेरिएंट में दिया गया है जिसकी कीमत 8.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वर्तमान में टाटा फेसलिफ्ट पंच कार पर काम कर रही है जिसे इस साल लॉन्च किया जा सकता है। पंच इलेक्ट्रिक के टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट फीचर भी दिया गया है।

    हुंडई एक्सटर

    Hyundia Exter

    हुंडई एक्सटर माइक्रो एसयूवी में भी ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिया गया है। इस गाड़ी की कीमत 6.13 लाख रुपये से 10.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। एक्सटर एसयूवी में यह फीचर मिड-वेरिएंट एसएक्स वेरिएंट से मिलना शुरू होता है जिसकी शुरूआती कीमत 8.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    निसान मैग्नाइट

    Nissan Magnite

    निसान मैग्नाइट सबकॉम्पेक्ट एसयूवी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर बेस से ऊपर वाले एक्सएल वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। इस वेरिएंट की कीमत 7.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह इस लिस्ट की सबसे सस्ती कार है। भारत में मैग्नाइट एसयूवी की प्राइस 6 लाख रुपये से 11.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    मैग्नाइट एसयूवी की तरह ही रेनो काइगर में भी ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिया गया है, लेकिन यह फीचर इसमें टॉप से नीचे वाले आरएक्सटी (ओ) वेरिएंट से मिलना शुरू होता है जिसकी शुरूआती कीमत 8 लाख रुपये है। चूंकि यह गाड़ी मैग्नाइट एसयूवी पर बेस्ड है, ऐसे में इसमें मैग्नाइट वाला ही क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है। भारत में काइगर एसयूवी की कीमत 6 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा नेक्सन

    Tata Nexon

    टाटा नेक्सन एसयूवी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट फीचर 10 लाख रुपये से कम बजट में मिलता है। टाटा की इस एसयूवी कार में ऑटोमेटिक एसी बेस से ऊपर वाले प्योर वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह इस लिस्ट की इकलौती कार है जिसमें टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है। टाटा नेक्सन की कीमत 8.15 लाख रुपये से 15.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    मारुति ब्रेजा

    Maruti Brezza

    नेक्सन की तरह मारुति ब्रेजा में भी ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर बेस से ऊपर वाले वीएक्सआई वेरिएंट के साथ दिया गया है। ब्रेजा वीएक्सआई वेरिएंट की कीमत 9.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। भारत में मारुति ब्रेजा की प्राइस 8.34 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    मारुति फ्रॉन्क्स

    Maruti Fronx

    मारुति फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर भी इस लिस्ट का हिस्सा है। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर बेस वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। फ्रॉन्क्स कार की कीमत 7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    तो ये हैं 10 लाख रुपये से कम बजट वाली एसयूवी कारें हैं जिनमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर दिया गया है। क्या आप इनमें से किसी कार को खरीदना पसंद करेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है