• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीलरशिप पर आई नजर, जल्द होगी लॉन्च

    नई इनोवा कार की कीमत का खुलासा मार्च के आखिर में हो सकता है

    सोनू
    सोनू
    published on मार्च 13, 2023 09:26 ist
    info icon
    published onMar 13, 2023 09:26 IST
    last updated onMar 13, 2023 09:26 IST
    304 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Toyota Innova Crysta

    • यह केवल 2.4-लीटर डीजल इंजन में आएगी जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।
    • इसके आगे वाले हिस्से के डिजाइन को छोड़कर कोई बड़ा अपडेट नहीं होगा।
    • यह चार वेरिएंट में मिलेगी और 7-एयरबैग व लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर दिए जाएंगे।
    • इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) का एमपीवी सेगमेंट में लंबे समय से दबदबा रहा है और अब एक बार फिर से इस कार की भारत में वापसी होने वाली है। कंपनी ने कुछ समय पहले नई इनोवा कार की बुकिंग लेनी शुरू की थी और अब यह गाड़ी डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। इसी के साथ इसकी टेस्ट ड्राइव भी शुरू हो चुकी है।

    क्या मिलेगा इनोवा क्रिस्टा में ?

    2023 Toyota Innova Crysta wheel

    2023 इनोवा क्रिस्टा चार वेरिएंट्स: जी, जीएक्स, वीएक्स और जेडएक्स में मिलेगी। डीलरशिप पर नजर आया मॉडल इसका सेकंड बेस वेरिएंट जीएक्स हो सकता है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 16 इंच अलॉय व्हील, मैनुअल एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, तीन एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी) और सभी पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    मिलेंगे नए फीचर

    2023 Toyota Innova Crysta cabin

    टोयोटा इनावा क्रिस्टा के टॉप लाइन वेरिएंट्स में ऑटोमेटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 8 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, यूएसबी फास्ट चार्जिंग और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए जाएंगे। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, रियर डिफॉगर, रियर व्यू कैमरा और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: 2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    इंजन

    2023 Toyota Innova Crysta

    इनोवा क्रिस्टा अब केवल डीजल इंजन में मिलेगी। इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो 150पीएस की पावर और 343एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। लॉन्च के वक्त इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स नहीं मिलेगा।

    कीमत और मुकाबला

    2023 Toyota Innova Crysta rear

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इस एमपीवी कार को नई इनोवा हाईक्रॉस से अफोर्डेबल ऑप्शन के रूप में पेश किया जाएगा जबकि महिंद्रा मराजो और किया कैरेंस से ये महंगी होगी।

    यह भी पढ़ें: फरवरी 2023 में इन टॉप 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कारें

    was this article helpful ?

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vikramsinh balkrishna nipane
    Mar 14, 2023, 4:20:42 PM

    Excellent car

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है