• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति अर्टिगा सीएनजी का बीएस6 वर्जन हुआ लॉन्च, कीमत 8.95 लाख रुपये

    पहले की तरह इस बार भी सीएनजी किट का ऑप्शन इसके वीएक्सआई वेरिएंट में ही मिलेगा।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 11, 2020 11:05 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2020 19:51 IST
    last updated onFeb 11, 2020 11:05 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Ertiga

    • जुलाई 2019 में अर्टिगा पेट्रोल के बाद इसके सीएनजी वर्जन को किया गया था लॉन्च 
    • पहले की तरह इस एमपीवी के केवल वीएक्सआई वेरिएंट में ही मिलेगा सीएनजी किट का ऑप्शन
    • फीचर लिस्ट में नहीं हुआ कोई बदलाव

    मारुति ने 2019 में अर्टिगा एमपीवी के वीएक्सआई वेरिएंट का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अर्टिगा सीएनजी के बीएस6 वर्जन को पेश किया है जिसकी कीमत 8.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।  

    बीएस6 सीएनजी किट के साथ पहले की तरह इसमें 1.5 लीटर के15 इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड होने के बावजूद भी अर्टिगा सीएनजी के आउटपुट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में इसकी मोटर अब भी 92 पीएस की पावर और 122 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। हालांकि, इस अपग्रेडेशन का असर इस एमपीवी के माइलेज फिगर पर जरूर पड़ा है जो कि 26.20 किमी/किलोग्राम से 26.08 किमी/किलोग्राम हो गया है। 

    यह भी पढ़ें: नई मारुति सुजुकी जिम्नी फोटो गैलरी: जानिए क्या है इस कार में खास

    Maruti Suzuki Ertiga cabin
    मारुति अर्टिगा बीएस6 सीएनजी में दिए गए फीचर्स की बात करें तो पहले की तरह इसमें अब भी मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले मोनोक्रोमैटिक टीएफटी, कीलैस एंट्री, स्टीयरिंग पर लगे ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल बटन वाला ऑडियो सिस्टम मिलेेंगे। सेफ्टी के लिहाज़ से इस एमपीवी के सीएनजी वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी , आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीटबेल्ड रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। 

    Maruti Suzuki Ertiga

    मारुति जल्द ही 5-सीटर कार एस-प्रेसो का सीएनजी वर्जन लॉन्च करेगी। बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद मारुति डीज़ल इंजन वाली कारें नहीं बनाएगी। ऐसे में कंपनी काफी तेज़ी से अपनी सभी कारों के पेट्रोल और सीएनजी वर्जन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड कर रही है।  

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई मारुति सुजुकी इग्निस फेसलिफ्ट, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kartik balasaheb nagargoje
    Feb 17, 2022, 9:44:57 PM

    Ertiga vxi cng car is value for money and this segment in only on car in cng model with 7 seaters I use ertiga vxi cng this car is so good

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on मारुति सुजुकी अर्टिगा 2015-2022

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है