• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी ए4 का नया बेस वेरिएंट हुआ लॉन्च,कीमत 39.99 लाख रुपये

    ऑडी ए4 के लाइनअप में इसे प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी वेरिएंट्स के नीचे पोजिशन किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 06, 2021 15:23 ist
    info icon
    published onDec 06, 2021 15:23 IST
    last updated onDec 06, 2021 15:23 IST
    873 Views
    • Write a कमेंट

    जर्मन कारमेकर ऑडी ने ए4 कार कार भारत में नया प्रीमियम वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी प्राइस 39.99 लाख रुपये रखी गई है। ऑडी ए4 के पूरे वेरिएंट लाइनअप की प्राइस इस प्रकार से है:

    प्रीमियम

    39.99 लाख रुपये

    प्रीमियम प्लस

    43.69 लाख रुपये

    टेक्नोलॉजी

    47.61 लाख रुपये

    जैसा कि आप उपर दी गई टेबल में देख सकते हैं प्रीमियम प्लस के मुकाबले ऑडी ए4 का नया प्रीमियम वेरिएंट 3.7 लाख रुपये सस्ता है। वहीं इसकी प्राइस टॉप वेरिएंट से पूरे 7.62 लाख रुपये कम है। कीमत में अंतर के बावजूद इस वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस नए वेरिएंट में सनरूफ, ऑडी साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, 10.1 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल लाइट एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके इंटीरियर में लैदर अपहोल्स्ट्री और लंबार सपोर्ट के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और ऑटो फोल्ड के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम और हीटिंग फंक्शन का फीचर भी दिया गया है। साथ ही इस वेरिएंट में पार्किंग एड के साथ रियर व्यू कैमरा,ड्राइव मोड्स और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    प्रीमियम प्लस वेरिएंट के मुकाबले इस नए वेरिएंट में दो एक्सट्रा एयरबैग, ट्रिपल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट टेक्नोलॉजी में ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन,एक्सटर्नल मिरर्स के लिए मेमोरी फंक्शन,हैंड्स फ्री बूटलिड और ऑडी का वर्चुअल कॉकपिट फंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इस वेरिएंट में दूसरे वेरिएंट्स की तरह 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। ये इंजन 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही इसमें 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं इसमें 12 वोल्ट का हाइब्रिड सिस्टम और ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन का फीचर भी दिया गया है। 

    लग्जरी मिड साइज सेडान सेगमेंट में ऑडी ए4 का कंपेरिजन मर्सिडीज बेंज सी क्लास,बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और वोल्वो एस60 से है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    ऑडी ए4 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on ऑडी ए4 2021-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है