मारुति विटारा ब्रेजा 2022 ऐड शूट के दौरान आई नजर, जून तक हो सकती है लॉन्च
नई मारुति विटारा ब्रेजा को टीवीसी ऐड शूटिंग के दौरान देखा गया है जिससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यह इस साल की बलेनो के बाद कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी पेशकश होगी।
- Write a कमेंट

- नई विटारा ब्रेजा को टीवीसी ऐड शूटिंग के दौरान देखा गया है।
- इस एसयूवी कार में नई एलईडी लाइटिंग, अलॉय व्हील और चौड़ी बॉडी क्लेडिंग दी गई है।
- इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, पडल शिफ्टर्स, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, कई एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जाएंगे।
- यह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में मिलेगी जिसके साथ नया 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।
नई मारुति विटारा ब्रेजा को टीवीसी ऐड शूटिंग के दौरान देखा गया है जिससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यह इस साल की बलेनो के बाद कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी पेशकश होगी।

नई ब्रेजा को कंपनी ने पूरी तरह से नया लुक दिया गया है। इसमें चंकी ग्लोसी ब्लैक ग्रिल दी गई है जिस पर क्रोम इनसर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें डीआरएल इंटीग्रेटेड ट्विन पोड एलईडी हेडलैंप, ड्यूल-टोन बंपर, फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट और एलईडी फॉग लैंप्स जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसे ड्यूल-टोन रेड और ब्लैक शेड में देखा गया है जो कलर इसके मौजूदा मॉडल में भी मिलता है।
साइड से यह पहले की तरह ही बॉक्सी है, हालांकि यहां से भी ये मौजूदा मॉडल से अलग दिखाई दे रही है। चंकी बॉडी क्लेडिंग के चलते यह पहले से ज्यादा रग्ड दिखाई दे रही है। इसके अलावा इसमें नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील भी दिए गए हैं जिनका डिजाइन काफी अच्छा है।
इसकी रियर प्रोफाइल में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। हालांकि इसकी रैप-अराउंड एलईडी टेललाइटों में मॉडर्न लुक देखने को मिलता है। इसमें स्कलप्टेड टेलगेड दिया गया है जिस पर लाइसेंस प्लेट को पहले से थोड़ा नीचे पोजिशन किया गया है। इसके रियर बंपर को पूरी तरह से रग्ड लुक दिया गया है जिसके लिए यहां हैव्वी क्लेडिंग और ड्यूल-टोन फिनिश दी गई है।
इसके इंटीरियर की झलक देखने को नहीं मिली है लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसके केबिन को भी अपग्रेड करेगी। इससे पहले लीक हुई तस्वीरों के अनुसार इस एसयूवी कार में नया फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (बलेनो की तरह 9-इंच), अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और पडल शिफ्टर जैसे फीचर मिलेंगे। इसमें अपडेट एक्सएल6 की तरह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, छह एयरबैग, टीपीएमएस और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।
नई ब्रेजा में मारुति का लेटेस्ट 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यही इंजन कंपनी ने अपडेट अर्टिगा और एक्सएल6 में भी दिया गया है। इस इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह इंजन 103पीएस की पावर और 137एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 2022 ब्रेजा में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।
यह भी पढ़ें : नई मारुति विटारा ब्रेजा में मिलेंगे ये टॉप 7 फीचर्स
2022 मारुति विटारा ब्रेजा की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। वर्तमान में इस मारुति कार की कीमत 7.84 लाख से 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस एसयूवी गाड़ी का कंपेरिजन टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और किआ सोनेट से होगा।
यह भी देखें: मारुति विटारा ब्रेजा ऑन रोड प्राइस














